फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Miscreants Loot Gold Chain And Ear Ring from forest inspector's wife in agra crime news

Agra: बर्तन और गहने चमकाने का पाउडर बेचने के बहाने आए बदमाश, वन दारोगा की पत्नी से चेन और कुंडल लेकर भागे

Tue, 02 Aug 2022 11:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Aug 2022 11:53 AM IST
सार

सिकंदरा के बाईंपुर में बाइक सवार बदमाशों ने बर्तन और गहने चमकाने का पाउडर बेचने का बहाना कर वन दरोगा के घर में प्रवेश किया। इसके बाद उसकी पत्नी को अपनी बातों के जाल में फंसाया। महिला जैसे ही बदमाशों के सामने अपने पुराने गहने साफ कराने के लिए लाई, तो बदमाशों ने इन गहनों पर हाथ साफ कर दिया और भाग निकले।
 

विज्ञापन
Miscreants Loot Gold Chain And Ear Ring from forest inspector's wife in agra crime news
Loot demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा में  सिकंदरा के बाईंपुर में बाइक पर आए दो बदमाशों ने वन दरोगा जितेश यादव की पत्नी रश्मि को गहने और बर्तन चमकाने का झांसा दिया। घर में आकर उन्हें पाउडर सुंघाने के बाद गहने लेकर भाग गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रही है।

विज्ञापन


जितेश यादव ने रविवार को थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि 26 जुलाई को पत्नी रश्मि घर में अकेली थीं। दोपहर में दो बजे दो लोग आए। उन्होंने दरवाजा खटखटाया। पत्नी से दोनों ने कहा वह बर्तन और गहने चमकाने का पाउडर बेचते हैं। चेक कर सकती हैं। झांसे में लेकर दोनों घर के अंदर आ गए। रश्मि को दोनों ने पीतल का लोटा चमका कर दिखा दिया। बाद में गहने चमकाने की बात कही। रश्मि अलमारी से चेन और एक जोड़ी कुंडल निकाल लाईं।

विज्ञापन

गहने लेकर रफूचक्कर हुए बदमाश 

इसी बीच एक बदमाश ने रश्मि को हाथ में पाउडर दिया, चेहरे के करीब ले जाते ही उन्हें चक्कर आने लगा। इस पर दोनों बदमाश गहने लेकर रफूचक्कर हो गए। हालांकि रश्मि पीछे दौड़ीं, लेकिन दोनों भाग गए। मामले में पुलिस ने चोरी और धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

काले रंग की पल्सर बाइक से आए थे बदमाश 

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी काले रंग की पल्सर बाइक से आए थे। एक नीले रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट पहने था। दूसरे के हाथ पर सफेद निशान थे। पुलिस अब क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed