आगरा में दिनदहाड़े 1.35 लाख की लूट: चुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा, फिर भी वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार
आगरा में बाइक सवार बदमाशों ने रविवार को दिनदहाड़े गैस एजेंसी के कर्मचारी से 1.35 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने लात मारकर स्कूटी सवार को गिरा दिया और कैश लूट कर फरार हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सदर क्षेत्र के नौलक्खा में रविवार दोपहर 3:30 बजे बाइकर्स गैंग ने शिवा गैस एजेंसी के गोदाम प्रभारी हरेंद्र सिंह से 1.35 लाख रुपये लूट लिए। हरेंद्र गोदाम से कैश लेकर कार्यालय जा रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने लात मारकर स्कूटी से गिरा दिया। इसके बाद जेबों से रकम निकालकर ले गए। चुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच वारदात से सवाल खड़े हो गए हैं।
ताजगंज क्षेत्र के गुम्मट में हरेंद्र सिंह के रहते हैं। शिवा गैस एजेंसी का गोदाम रोहता स्थित ठाकुरदास की गढ़ी में है। वह गोदाम के प्रभारी हैं। रविवार को बैंक बंद थीं। इस कारण वो 1.64 लाख रुपये लेकर स्कूटी से बेलनगंज स्थित उमरैया वाली गली में एजेंसी के गोदाम पर जा रहे थे। उनकी पैंट की दोनों जेब में रुपये रखे थे।
बदमाशों ने लात मारकर स्कूटी गिराई
हरेंद्र सिंह ने बताया कि नौलक्खा में पीछे से पल्सर बाइक पर दो बदमाश आए। उन्होंने हेलमेट पहन रखा था। एक बदमाश ने उनकी स्कूटी में लात मार दी, जिससे वो गिर पड़े। तभी बदमाश उतरकर उनके पास आया। उसने जेबों को काट दिया। उन्होंने विरोध किया, लेकिन तक तक बदमाश रुपये निकालकर बाइक पर बैठकर भाग गया।
उनकी जेब में 29 हजार रुपये बचे रह गए। सूचना पर एसपी सिटी विकास कुमार पहुंच गए। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए, लेकिन बदमाशों के बारे में जानकारी नहीं लग सकी। मामले में गैस एजेंसी के मालिक के भाई चौधरी बदन सिंह ने पुलिस को तहरीर दी।