फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants killed woman during robbery in etah

एटा: लूटपाट का विरोध करने पर पत्नी की हत्या, पति को किया लहूलुहान

Tue, 25 Dec 2018 01:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Dec 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
miscreants killed woman during robbery in etah
murder
एटा जिले के जैथरा क्षेत्र में लूट का विरोध करने पर नकाबपोश बदमाशों ने महिला की लोहे की सरिया मारकर हत्या कर दी। चीखपुकार पर बीचबचाव कराने पहुंचे महिला के पति को बदमाशों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल गृहस्वामी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। पुलिस की तीन टीमें बदमाशों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला अमर सिंह निवासी मौजी खां घर के पास बनी मजार की देखरेख करते हैं। सोमवार रात वो पत्नी शहनाज बेगम (55) के साथ घर के अंदर सो रहे थे। रात तकरीबन डेढ़ बजे नकाबपोश दो बदमाशों ने छत के रास्ते से घर में धावा बोल दिया। खटपट की आवाज सुनकर शहनाज बेगम जाग गई और विरोध करने लगी। 
विज्ञापन


इस पर नकाबपोश बदमाशों ने महिला पर लोहे की सरिया और हथौडे़ से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। पत्नी की चीख पुकार सुनकर मौजी खां भी मौके पर पहुंच गए तो बदमाशों ने लोहे की सरिया मारकर मौजी खां को भी घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश घर से लाखों रुपये नकदी और आभूषण लूटकर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नगदी और जेवर लूटकर ले गए बदमाश

बाद में चीखपुकार सुनकर पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौजी खां को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करा महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल मौजी खां ने बताया कि घर के अंदर रखी एक लाख 55 हजार रुपये की नकदी और जेवरात बदमाश लूटकर ले गए। 

घायल मौजी खां ने बताया कि वह मजार की देखरेख करता है। यहां चढ़ने वाला चढ़ावा भी उसके पास रखा रहता है। उसी चढ़ावे के 75 हजार रुपये और मकान बेचने के 80 हजार रुपये रखे थे। मौजीखां ने बताया कि 27 दिसंबर को उन्हें रुपयों से मजार पर भंडारा होना था। 

मौजी खां ने बताया कि उसके तीन बेटे है। दो फर्रुखाबाद में और एक बेटा दिल्ली में हलवाई की दुकान पर काम करता है। सबसे छोटे बेटे नवी हसन की शादी की तैयारी चल रही थी। इसको लेकर उसने करीब 10 से 15 हजार रुपये के जेवरात भी तैयार करा कर घर रख लिए थे। 

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीम लगाई गई है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ घटना का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed