{"_id":"6172e87af9d6fe72b5093a1f","slug":"miscreants-gold-chain-looted-from-the-woman-in-front-of-the-house-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: घर के सामने महिला के गले से चेन तोड़कर फरार हुए बाइक सवार, सीसीटीवी में कैद वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: घर के सामने महिला के गले से चेन तोड़कर फरार हुए बाइक सवार, सीसीटीवी में कैद वारदात
Sat, 23 Oct 2021 12:16 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:16 AM IST
सार
बाइक सवार बदमाश महिला के घर के बाहर खड़े थे। जब महिला सब्जी लेकर लौटी तो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसके गले से चेन तोड़ ली और फरार हो गए। इस वारदात से कॉलोनी में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला से जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में पुलिस चौकी कृष्णानगर के जन्मभूमि लिंक रोड पर रामनगर कॉलोनी में पल्सर सवार महिला के गले से चेन तोड़ ले गए। शुक्रवार देरशाम हुई कॉलोनी में वारदात से हड़कंप मच गया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना पर काफी देर बाद पुलिस पहुंची, जब तक चेन स्नेचर भाग गए थे।
विज्ञापन
शुक्रवार की देरशाम करीब सवा आठ बजे रामनगर कॉलोनी निवासी रत्ना गौतम सब्जी लेकर अपने घर पहुंची। घर के बाहर बिना नंबर के पल्सर सवार बाइक पर दो युवकों को खड़ा देखा तो टोक दिया। बिना नंबर की बाइक सवारों ने टोकने के बाद ही महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ी और फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना के काफी देर बाद कृष्णानगर पुलिस पहुंची, जब तक चेन स्नेचर इलाके से भाग चुके थे। कोतवाल सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हुई है। बदमाशों का हुलिया का पहचान करके वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन