फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants cheated gold chain and ring from old man in agra 

आगरा: जिनके डराने पर वृद्ध ने सोने की चेन और अंगूठी उतारकर रखी थी जेब में, वही निकले लुटेरे

Sun, 20 Mar 2022 12:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Mar 2022 12:18 PM IST
सार

सड़क पर जा रहे वृद्ध को दो युवकों की बातों पर विश्वास करना महंगा पड़ गया। युवकों को उसने पुलिसकर्मी समझा। उनके कहने पर वृद्ध ने गले से सोने की चेन और हाथ से अंगूठा उतार दी। इन दोनों चीजों की पुड़िया थमाकर लुटेरे भाग गए। 
 

विज्ञापन
miscreants cheated gold chain and ring from old man in agra 
आगरा का न्यू आगरा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दयालबाग में दो बदमाशों ने वृद्ध कल्यानदास गुप्ता को रोक लिया। उनसे गहने पहनकर घूमने पर लूट का भय दिखाया। इस दौरान बदमाशों ने उनकी चेन और अंगूठी उतरवा ली। एक पुड़िया में बांधकर दूसरी पुड़िया थमाकर बदमाश भाग गए। पीड़ित ने पुड़िया खोली, तब ठगी का पता चला। उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


सुदामापुरी, दयालबाग के कल्यानदास ने पुलिस को बताया कि वह 17 मार्च को स्वामीबाग से अपने घर जा रहे थे। स्वामीबाग स्कूल के मोड़ पर दो युवकों ने इशारा करके रोक लिया। कहा कि आए दिन लूट की घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद सोने की चेन और अंगूठी पहनकर क्यों घूम रहे हो। तभी एक और युवक बाइक से निकल रहा था। उसे भी रोक लिया। उससे भी यही बात कही। दोनों के कहने पर युवक ने अपनी चेन उतारकर दे दी। इस पर उन्होंने उसे एक पुड़िया में चेन रखकर दे दी। युवक बाइक लेकर चला गया। उसकी बाइक पर नंबर भी नहीं था। 
विज्ञापन


कल्यानदास को लगा कि दोनों पुलिसकर्मी हैं। उनके कहने पर उन्होंने अपनी अंगूठी और चेन दे दी। एक युवक ने पुड़िया बनाकर उनकी जेब में रख दी। इसके बाद दोनों चले गए। उन्होंने कुछ दूरी पर पुड़िया खोली तो उसमें पत्थर रखे हुए थे। कल्यानदास ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष न्यू आगरा अरविंद कुमार निर्वाल का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं, जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके। वृद्ध को शक है कि पहले अपनी चेन देने वाला बाइक सवार भी बदमाशों का साथी था। उन्होंने गहने लेने के बाद पुड़िया बदल दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed