{"_id":"5d8b54698ebc3e93b147c27f","slug":"miscreants-attempted-to-loot-five-lakh-rupees-with-stamp-vendor-in-aliganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आंखों में मिर्च डालकर स्टांप वेंडर को लूटने का प्रयास, साहस देखकर भाग खड़े हुए लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों में मिर्च डालकर स्टांप वेंडर को लूटने का प्रयास, साहस देखकर भाग खड़े हुए लुटेरे
Thu, 26 Sep 2019 12:20 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
अलीगंज में आंखों में मिर्च डालकर स्टांप वेंडर को लूटने का प्रयास किया गया। स्टांप वेंडर की सजगता और साहस के चलते बड़ी लूट होने से बच गई। स्टांप वेंडर तहसील में पांच लाख रुपये का चालान जमा करने जा रहा था, तभी लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया गया। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पीड़ित की ओर से अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
थाना अलीगंज के मोहल्ला छेदालाल गौड़ निवासी संदीप सक्सेना तहसील अलीगंज में स्टांप वेंडर का कार्य करते हैं। संदीप सक्सेना बुधवार सुबह 10 बजे घर से पांच लाख रुपये थैले में रखकर तहसील के लिए निकले थे।
उनके पीछे तीन लुटेरे लग गए और केनरा बैंक से पहले आंखों में मिर्च डालकर रकम लूटने का प्रयास किया गया। संदीप सक्सेना चीख पुकार करने लगे और एक लुटेरे से भिड़ गए।

Trending Videos
एक लुटेरा गिरा तो दूसरे साथी लुटेरे भाग खड़े हुए। भीड़ आते देख लुटेरे भागने में सफल हो गए। वारदात की खबर पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची। पीड़ित की ओर से तहरीर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ दी गई है।
प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा ने बताया है कि कस्बा में लुटेरों ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी, लेकिन लूट नहीं हो पाई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा ने बताया है कि कस्बा में लुटेरों ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी, लेकिन लूट नहीं हो पाई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।