फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants attacked the priest in the temple in etah

Etah News: बदमाशों ने मंदिर में पुजारी पर किया हमला, पीट-पीटकर किया अधमरा, खेत में फेंककर फरार

Wed, 05 Oct 2022 02:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Oct 2022 02:04 PM IST
सार

बदमाशों ने मंगलवार रात को पंचवटी मंदिर में धावा बोला और पुजारी को पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद उनके कमरे से सामान लूटकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
miscreants attacked the priest in the temple in etah
घायल पुजारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के कस्बा जैथरा के पास पंचवटी मंदिर के पुजारी को बदमाशों ने पीटकर मरणासन्न स्थिति में मंदिर के पास खेत में फेंक दिया। बदमाशों ने पुजारी को पीटने के बाद उनसे चाबी छीन ली और कमरे में सामान आदि निकाल लिया। पुजारी लगभग 15 वर्ष से मंदिर में रह रहे हैं। पुजारी ने ही इस मंदिर का निर्माण कराया था।

विज्ञापन


कस्बा के पास ही पंचवटी मंदिर के पुजारी उमेश चन्द्र शर्मा (68) अपने दो शिष्य चन्दन और भूरे के साथ रह रहे थे। मंगलवार रात पुजारी के मंदिर परिसर में आराम कर रहे थे और दोनों शिष्य रामलीला देखने चले गए। आधी रात को अज्ञात हमलावरों ने पुजारी पर हमला बोल दिया। पुजारी ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचो की बटों ने उनको पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया और कमरे की चाबी छीन ली। इसके बाद पुजारी को खेत में फेंक दिया। 

विज्ञापन

मंदिर के पास खेत में पड़े मिले पुजारी  

चाबी छीनने के बाद बदमाश उनके पूरे कमरे में रखा सामान लूटकर फरार हो गए। रात दो बजे रामलीला देखकर जब उनके दोनों शिष्य वापस आए तो पुजारी वहां नहीं मिले। उन्होंने खोजबीन की तो पास के खेत से पुजारी के कराहने की आवाज आ रही थी। दोनों शिष्य पुजारी को उठाकर मंदिर लाए और उनके परिजनों को सूचित किया। परिजन घायल पुजारी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में भी हो चुकी है मंदिर में लूट

लगभग दो वर्ष पूर्व भी इसी पंचवटी मंदिर में लूट हुई थी। तब बदमाशों ने पुजारी उमेश चन्द्र को बंधक बना लिया गया था और लगभग दो लाख 25 हजार रुपये लूट लिए थे। पुजारी के पुत्र राजेश कुमार ने बताया कि मंदिर में लूटपाट हुई है। बदमाशों ने उनके पिता की हत्या करने की कोशिश की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed