फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Miscreants attack on cold storage watchman couple taken hostage then robbed in Firozabad

Firozabad: कोल्ड स्टोरेज पर बदमाशों का धावा,  चौकीदार दंपती को बनाया बंधक, फिर की लूटपाट

Tue, 06 Sep 2022 01:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Sep 2022 01:33 PM IST
सार

बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज में बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। यहां से बदमाश ट्रांसफार्मर से कॉपर क्वाइल व तार लूट ले गए। विरोध करने पर वहां मौजूद चौकीदार दंपती को पीटकर घायल कर दिया।
 

विज्ञापन
Miscreants attack on cold storage watchman couple taken hostage then robbed in Firozabad
Loot demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फिरोजाबाद हाईवे स्थित बंद पड़े कोल्ड स्टोर से बदमाश चौकीदार दंपती को बंधक बनाकर विद्युत ट्रांसफारमर से तांबे का तार व केबल लूट ले गए। विरोध करने पर चौकीदार व उनकी पत्नी बदमाशों ने पीटकर घायल कर दिया। कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


 फिरोजाबाद हाईवे पर मदावली के निकट मंगलम कोल्ड स्टोर काफी समय से बंद पड़ा हुआ है। कोल्ड स्टोर पर चौकीदार दौलतराम व उसकी पत्नी विमला देवी निवासी अरांव चौकी के पास सिरसागंज के साथ रहते हुए चौकीदारी करते हैं। रविवार रात 12 बजे करीब कुछ बदमाश कोल्ड स्टोरेज की चाहरदीवारी फांदकर अंदर प्रवेश कर गए तथा वहां लगे ट्रांसफार्मर से कॉपर क्वाइल व तार चोरी करने लगे। आहट होने पर दंपती जाग गए तथा विरोध करने लगे। 
विज्ञापन


बदमाशों ने दंपती को पीटकर घायल कर दिया तथा बंधक बनाकर डाल दिया। इसके साथ ही बदमाश ट्रांसफार्मर की कॉपर प्लेट, तार व केबिल लूट ले गए। सुबह पांच बजे करीब दंपती किसी तरह बंधन मुक्त हुए और घटना की जानकारी कोल्ड स्वामी को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल दंपति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कोल्ड मैनेजर मनोज शर्मा निवासी तिलक नगर, फिरोजाबाद ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही बदमाश पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed