फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreant who robbed 10 lakhs in broad daylight in the shop of Saraf arrested agra crime new 

Agra: दिनदहाड़े सराफ की दुकान में 10 लाख की लूट करने वाले बदमाश गिरफ्तार, ग्राहक बनकर की थी वारदात

Sat, 18 Jun 2022 02:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Jun 2022 02:44 PM IST
सार

शहर के सदर क्षेत्र में दो बदमाशों ने 15 मई को दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया था। ग्राहक बनकर आए बदमाश चंद मिनटों में वारदात करके फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी।
 

विज्ञापन
miscreant who robbed 10 lakhs in broad daylight in the shop of Saraf arrested agra crime new 
पुलिस गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सदर में इरादतनगर मार्ग पर 15 मई की दोपहर पायल ज्वैलर्स की दुकान में दो बदमाशों ने सात लाख के जेवरात और तीन लाख रुपये लूटे थे। बदमाश अंगूठी देखने के बहाने आए थे। सराफ सत्यप्रकाश पर तमंचे तानकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद गल्ले में रखे रुपये और जेवरात लूटकर भाग गए। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सीसीटीवी  की मदद से पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी थी।

विज्ञापन


आगरा पुलिस ने इस लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि नगला टीन, ताजगंज निवासी अजय कुमार और शाहगंज निवासी राजेश को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने पायल ज्वैलर्स की दुकान में लूट करने की बात कबूल की है। 

विज्ञापन

लूट के आभूषण हुए बरामद 

एसएसपी आगरा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों से लूट में इस्तेमाल की गई अपाचे बाइक, 50 हजार के सोने और चांदी के जेवरात, एक पिस्टल और एक रिवाल्वर बरामद की गई है। आरोपियों ने बताया कि रैकी करके वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों की सुराग पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed