{"_id":"62e13c1ef2254324af4ea515","slug":"miscreant-robbed-the-gold-chain-from-the-woman-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra : स्कूल से बच्ची को लेकर घर जा रही महिला की लूटी चेन, बदमाश की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra : स्कूल से बच्ची को लेकर घर जा रही महिला की लूटी चेन, बदमाश की तलाश में जुटी पुलिस
Wed, 27 Jul 2022 06:53 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 27 Jul 2022 06:53 PM IST
सार
आगरा में लूट-चोरी और चेन स्नैचिंग की घटनाएं थम नहीं रही हैं। बुधवार को एक बदमाश ने दिनदहाड़े राह चलते महिला से सोने की चेन लूट ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में सीओडी कॉलोनी स्थित स्कूल से बच्ची को लेकर जा रही महिला की एक लुटेरे ने सोने की चेन लूट ली। लूट करने के बाद लुटेरा फरार हो गया। पीड़ित महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला का नाम चंचल है, वह सुभाष नगर शाहगंज की रहने वाली हैं। इनकी नौ साल की बेटी राभया सीओडी कॉलोनी स्थित सिमकिंस स्कूल की पांचवी क्लास में पढ़ती है। बुधवार को दोपहर साढ़े 12 बजे करीब चंचल पैदल-पैदल अपनी बेटी को लेने स्कूल गई। वापस आते समय होली लाइट स्कूल के पास एक युवक पैदल आया और झपट्टा मारकर गले से चेन तोड़ ली। इसके बाद भाग कर कुछ दूरी पर खड़ी बाइक के पास पहुंचा।
विज्ञापन
बाइक को स्टार्ट कर लुटेरा भाग निकला। चंचल के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने लुटेरे को पकड़ने के प्रयास किए, लेकिन वह भाग निकला। चंचल ने 112 पर फोन कर पुलिस कंट्रोल रुम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच करना शुरु कर दिया है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है।
विज्ञापन