फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreant looted silver businessman in mathura crime news in hindi

मथुराः स्कॉपियो सवार बदमाशों ने लूटा चांदी कारोबारी

Tue, 21 May 2019 07:55 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 21 May 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
miscreant looted silver businessman in mathura crime news in hindi
crime amar ujala
मंगलवार की दोपहर बलदेव के कैलाश मार्ग पर गांव सेहत के पास बदमाशों ने बाइक सवार चांदी व्यापारियों पर स्कार्पियो चढ़ा दी। जब दोनों व्यापारी लहूलुहान होकर सड़क किनारे गिर गए तो उनके कब्जे से 50 किलो चांदी के घुंघरू लूटकर फरार हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। घायलों को आगरा के रेनबो अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दिनदहाड़े हुई वारदात से व्यापारियों में दहशत व्याप्त हो गई है।   
विज्ञापन


सादाबाद (हाथरस) के गांव गढ़ी ख्याली निवासी लोचन सिंह चांदी के घुंघरू बनाने के कारीगर हैं। मंगलवार को लोचन सिंह अपने साथी बच्चू सिंह के साथ बाइक से आगरा में चांदी के घुंघरू बेचने के लिए निकले थे।
विज्ञापन


बच्चू सिंह बाइक चला रहे थे और लोचन सिंह पीछे घुंघरू भरा थैला थामकर बैठे थे। दोनों व्यापारी कैलाश मार्ग पर गांव सेहत के पास पहुंचे ही थे। तभी पीछे से स्कार्पियो सवार बदमाशों ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद दोनों को कुचलने की कोशिश की गई। इससे लोचन और बच्चू दोनों बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके गिरते ही बदमाश घुंघरू से भरा थैला लेकर आगरा की तरफ फरार हो गए। सड़क से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने दोनों का लहूलुहान हालत में देखा तो पुलिस को खबर दी।

सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घुंघरू की कीमत करीब आठ लाख रुपये है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में बदमाश होंगे।

जिस तरह से बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है उससे माना जा रहा है कि बदमाश सादाबाद से ही बदमाशों के पीछे लग गए थे। वह स्कार्पियो से पीछा करते हुए बलदेव तक पहुंचे। जिस स्थान पर वारदात को अंजाम दिया गया है वहां भीड़भाड़ कम रहती है। बदमाशों ने पीछे से अपनी स्कार्पियो व्यापारियों की बाइक पर चढ़ा दी थी। 

एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बलदेव पुलिस, महावन पुलिस, सर्विलांस, स्वाट टीम को घुंघरू लूट के खुलासे में लगाया है। चारों टीमों का जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। वहीं एसएसपी ने आगरा में जाकर घायल व्यापारियों का हाल भी जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed