फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreant including father and brother arrested in agra robbery case

Agra News : कोरियर कंपनी में 40 लाख की डकैती के मामले में पिता-भाई सहित बदमाश गिरफ्तार

Tue, 02 Aug 2022 08:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Aug 2022 08:41 PM IST
सार

आगरा के रावत पाड़ा स्थित तिवारी गली में 22 जुलाई को एनएम कोरियर कंपनी में 40 लाख की डकैती डाली गई थी। इस डकैती कांड में पुलिस ने अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।  

विज्ञापन
miscreant including father and brother arrested in agra robbery case
कर्मचारी पर तमंचा ताने खड़ा बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के रावतपाड़ा स्थित तिवारी गली में कोरियर कंपनी के ऑफिस में 40 लाख की डकैती में पुलिस ने सोमवार रात को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें वारदात में शामिल एक बदमाश फतेहपुर सीकरी के गांव ओलेंडा का ओमप्रकाश उर्फ रानू शामिल है। उसका सहयोग करने पर पिता और भाई को भी पुलिस ने जेल भेजा है। उनसे चार लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


22 जुलाई को कोरियर कंपनी में डकैती डाली गई थी। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से सुराग मिला था। पुलिस 11 आरोपियों को पूर्व में जेल भेज चुकी थी। एसपी सिटी विकास कुमार के मुताबिक, ओमप्रकाश उर्फ रानू वांछित था। सोमवार रात को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोठी मीना बाजार पर बदमाशों की घेराबंदी कर ली। 
विज्ञापन


इसके बाद ओमप्रकाश, उसके भाई लाभानू और पिता खुशीराम को गिरफ्तार कर लिया। पिता और भाई ने लूट की रकम को छिपाने में सहयोग किया था। उनसे चार लाख बरामद किए गए। इस तरह 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर 19.49 लाख रुपये, एक स्कॉर्पियो और असलहा बरामद किया गया। अन्य फरार आरोपियों की पुलिस तलाश में लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed