आगरा में मुठभेड़: बैंक में लूट करने वाले गैंग का बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र में व्यापारी के कर्मचारी को गोली मारने वाले बदमाशों से शनिवार तड़के पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। बदमाश धौलपुर के ठाकुर गैंग का सदस्य है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
कमला नगर निवासी रामचंद कुकरेजा को शनिवार रात को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी थी। बदमाशों की फुटेज मिल गए थे। इससे उनकी पहचान हो गई थी। वारदात धौलपुर के मुकेश ठाकुर गैंग ने की थी। उनका साथी हरिओम बघेल भी शामिल था, जो कि मलपुरा का रहने वाला है।
आठ लाख रुपये की सुपारी लेकर मारी थी गोली
हरिओम बघेल ने ही आठ लाख में सुपारी ली थी। ठाकुर गैंग ने गोली मारने की घटना के बाद इरादत नगर क्षेत्र में केनरा बैंक में लूट की थी। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। शनिवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि गोलीकांड में शामिल बदमाश जीवनी मंडी की तरफ आ रहे हैं।
इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली। पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाश के पैर में गोली लगी है।
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश हरिओम है। वह ठाकुर गैंग का सदस्य है। भागा हुआ बदमाश सोनू है। उसकी तलाश की जा रही है।
15 फरवरी को हुई थी बैंक लूट
15 फरवरी को दिनदहाड़े थाना इरादतनगर के गांव खेड़िया स्थित केनरा बैंक की शाखा में बदमाशों ने फायरिंग कर आठ लाख रुपये लूट लिए थे। इसके बाद फरार हो गए। पुलिस का दावा है कि ठाकुर गैंग ने बैंक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी है।