{"_id":"5b82663342c79246435d7547","slug":"misbehaved-with-women-shot-down-on-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से किया अभद्र व्यवहार, शिकायत करने पर चला दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से किया अभद्र व्यवहार, शिकायत करने पर चला दी गोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 27 Aug 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : SELF
आगरा में मलपुरा के गांव डावली में शनिवार को गांव के एक युवक ने महिला से अभद्र व्यवहार किया। महिला परिजनों के साथ शिकायत करने युवक के घर पहुंची तो दबंग ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में महिला का देवर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए एसएन अस्पताल आगरा भेज दिया है। घटना के बाद से आरोपी तथा उसका परिवार गांव से भाग गया है।
विज्ञापन
थाना मलपुरा के गांव डावली निवासी रिंकू की पत्नी शनिवार सुबह 10 बजे भैंसों के बाड़े में गोबर डालने के लिए जा रही थी। आरोप है कि तभी गांव के दबंग युवक सतीश उर्फ भोला ने महिला से अभद्र व्यवहार किया। इस पर महिला अपने देवर यदुवीर के साथ दबंग युवक के घर पर पहुंच गई। उन्होंने युवक की शिकायत उसके परिजनों से की।
विज्ञापन
आरोप है कि दबंग युवक के परिजनों ने उन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग होने पर ग्रामीण अपने घरों में कैद हो गए। फायरिंग में महिला का देवर यदुवीर घायल हो गया। डावली में फायरिंग की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसओ मलपुरा विजय कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर दबंग आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल यदुवीर को इलाज के लिए एसएन अस्पताल में भिजवाया है। एसओ मलपुरा विजय कुमार ने बताया है कि डावली में दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था, जिसमें एक पक्ष का यदुवीर घायल हो गया है। मामले में पुलिस ने यदुवीर की तहरीर पर सतीश उर्फ भोला, नवीन आदि चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।