{"_id":"5b38d7f34f1c1bf67a8b811c","slug":"minor-son-killed-father-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर मां को परेशान करता था पिता, नाबालिग बेटे ने बेरहमी से कर दिया कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर मां को परेशान करता था पिता, नाबालिग बेटे ने बेरहमी से कर दिया कत्ल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में रविवार को नाबालिग बेटे ने पिता की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। घर के कमरे में चारपाई पर सो रहे पिता पर बेटे ने बेरहमी से चाकुओं के सात-आठ वार किए।
पिता की हत्या के बाद कंट्रोल रुम पर फोन भी करवाया। पुलिस ने नाबलिग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की माने तो पिता की शराब पीने की आदन से परेशान होकर बेटे ने वारदात को अंजाम दिया।
हैरत की बात यह है कि जो बेटा पिता की शराब की आदत से परेशान था, उसने हत्या से पहले पिता के साथ बैठकर भी शराब पी। इसके बाद जब पिता सो गया तो बेटे ने उस पर चाकू से कई वार कर दिए।

नाबालिग बेटा गिरफ्तार
जैंत क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला व्यक्ति रविवार को कमरे में चारपाई पर सो रहा था। इसी बीच नाबलिग छोटे बेटे ने उस पर चाकुओं से वार करने शुरू कर दिए। गले पर चाकू से सात-आठ वार किए।
पिता की मौत होने के बाद ही बेटे का हाथ वार करने से रुका। चारपाई पर लहूलुहान पड़े पिता को देखकर घर में कोहराम मच गया। बेटे ने कंट्रोल रुम पर फोन करवाकर पुलिस को बुलवाया।
सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने नाबलिग को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के बड़े बेटे ने छोटे भाई के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि नाबालिक का पिता शराब पीने का आदी था। शराब पीकर वो अपनी पत्नी को परेशान करता था। इसी बात से क्षुब्ध नाबालिग बेटे ने उसका कत्ल कर दिया।