फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor girl suicide case

पिता-भाई के जुल्म से आजिज किशोरी ने दी थी जान, अब पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

Mon, 16 Jul 2018 11:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 16 Jul 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
minor girl suicide case
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र के प्रकाश नगर में 15 वर्षीय किशोरी की आत्महत्या के मामले में रविवार को उसके पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को कोर्ट के सामने पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


आरोपी पिता किशोरी को खाने के लिए कुछ नहीं देता था। वो तीन दिन से भूखी थी। भाई भी उसे बेरहमी से पीटता था। कुछ दिन पहले आग लगाकर उसे जान से मारने की कोशिश भी की थी।
विज्ञापन


किशोरी का शव शनिवार को घर में ही फंदे से लटका मिला था। उसने तीन पेज का सुइसाइड नोट भी छोड़ा था। इसी के आधार पर उसकी मां ने केस दर्ज कराया। इसमें पिता, भाई, दादी और बुआ आरोपी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता-भाई पर लगे ये आरोप

सुइसाइड नोट में लिखा है, 'पिता खाने के लिए नहीं देता, भूखा रखता था, घर में आटा नहीं लाता, सारा पैसा अपनी मौजमस्ती में खर्च करता। चार दिन पहले दादी आई थी। उसके जाने के बाद तो घर में आटा तक नहीं आया। भाई तो और भी बेरहम है। उसने कुछ दिन पहले आग लगाकर जान लेने की कोशिश की।'
 
पुलिस ने किशोरी के भाई और पिता को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मजदूरी करते हैं। पुलिस का कहना है कि किशोरी का पिता शराबी है। वो सारी आमदनी शराब में खर्च कर देता है। इस कारण घर में झगड़ा रहता था। इंस्पेक्टर ने बताया कि केस की जांच चल रही है। 

कई दिनों से भूखी थी किशोरी

किशोरी के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी पुलिस को मिल गई है। इसमें मौत का कारण हैंगिंग यानी लटकना आया है। साथ ही उसका अमाशय खाली आया है। आंतों में पचा हुआ या अपच भोजन नहीं मिला है। 

यानि किशोरी कई दिनों से भूखी थी। उसने सुसाइड नोट में जो लिखा, वो सच निकला। माना जा रहा है कि इसी कारण उसकी जीने की इच्छा समाप्त हो गई थी। किशोरी का पिता घर से बाहर खाना खा लेता था। बेटे को भी ले जाता था। बेटी और मां को भूखा रखता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed