फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minor Girl sold in Haryana angry villagers surrounded the police station

एटा: महिला ने साथियों संग मिलकर किशोरी को हरियाणा में बेचा, पुलिस की सुस्ती पर ग्रामीण गुस्साए

Thu, 05 Dec 2019 11:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 05 Dec 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
Minor Girl sold in Haryana angry villagers surrounded the police station
थाने पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
एक महिला और उसके साथियों पर एक किशोरी को फुसलाकर ले जाने और हरियाणा में बेच देने का आरोप है। हालांकि पुलिस के दबाव में आरोपियों ने किशोरी को चार दिन बाद हरियाणा से लाकर पुलिस को सौंप दिया, लेकिन पुलिस ने अभी तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को थाने का घेराव किया। 
विज्ञापन


थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव से 30 नवंबर को एक महिला 13 वर्षीय किशोरी को अपने साथ ले गई थी। किशोरी के पिता का आरोप है कि महिला ने उसे मानव तस्करों को सौंप दिया और उन्होंने किशोरी को हरियाणा के भिवानी में ले जाकर बेचा दिया।
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने दो लोगों के नाम बताए। पुलिस ने दोनों को उठा लिया और पूछताछ की तो पता चला कि किशोरी को हरियाणा में बेच दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने किशोरी की सकुशल वापसी के लिए आरोपियों पर दबाव बनाया तो दो नाम और सामने आए। उन्होंने किशोरी को बरामद कराने का वादा किया और किशोरी के पिता को अपने साथ हरियाणा ले गए।

तीन दिसंबर को वे हरियाणा के भिवानी से किशोरी को एटा लाकर पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित पिता का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक उसे बेटी से मिलने नहीं दिया है। वहीं, आरोपियों पर भी कार्रवाई नहीं की है।

मानव तस्करी का नहीं मामला
किशोरी की रिश्तेदार हरियाणा में रहती है, वहीं से किशोरी को बरामद किया है। इस मामले में मानव तस्करी जैसी बात सामने नहीं आई
है। - संजीव कुमार त्यागी, इंस्पेक्टर निधौलीकलां। 
 
थाना निधौलीकलां क्षेत्र की किशोरी को हरियाणा में बेचे जाने का मामला पूरी तरह से संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी की जा रही है, जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी वह की जाएगी। -संजय कुमार, एएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed