फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor girl's body hanged on the tree after murder in mainpuri

भाई के दोस्त ने बहन को उतारा मौत के घाट, गांव के बाहर पेड़ पर लटकाया शव

Tue, 20 Nov 2018 07:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Tue, 20 Nov 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
minor girl's body hanged on the tree after murder in mainpuri
Demo Pic - फोटो : डेमो
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के गांव खेरिया बड़ेरी के बाहर किशोरी का शव पेड़ पर लटका मिला। पिता ने दो युवकों के खिलाफ हत्या करके शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन

       
गांव बड़ेरी निवासी वीरबल सिंह की 17 वर्षीय पुत्री ममता रोजना सुबह गांव में दूसरे मकान पर काम करने के लिए जाती थी। मंगलवार की सुबह जब वह काम पर नहीं पहुंची तो इसकी जानकारी उसके पिता को दी गई। 
विज्ञापन


इस पर पिता ने उसकी तलाश शुरू कर दी। कुछ देर तलाश के बाद ममता का शव गांव के बाहर पेड़ पर दुपट्टा के फंदे से लटका मिला। जानकारी होने के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन कर किशोरी को बुलाया

परिजनों के मुताबिक थाना कुरावली के गांव चांदपुर निवासी भोला उर्फ ऋषि पुत्र अलीशेर ने सुबह फोन कर ममता को बुलाया था। वहां उसकी हत्या करने के बाद साथी की मदद से शव पेड़ पर लटकाकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो मोबाइल भी बरामद किए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

किशोरी की तय हो गई थी शादी 

परिजनों के मुताबिक किशोरी की शादी तय हो गई थी। कुछ दिन पहले ही गोदभराई भी हो गई थी। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।  

किशोरी के भाई का दोस्त है आरोपी युवक  

पुलिस को दी तहरीर में मृतका के पिता ने कहा है कि आरोपी युवक उनके बेटे का दोस्त है। इसलिए उसका घर पर भी आना जाना था। युवक ने वारदात को अंजाम क्यों दिया, इस संबंध में परिजन कोई जानकारी नहीं दे सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed