{"_id":"5de1f9568ebc3e548f557b03","slug":"minor-girl-murdered-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: 17 वर्षीय लड़की की नृशंस हत्या, स्कूल के पास खंडहर में मिली रक्तरंजित लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: 17 वर्षीय लड़की की नृशंस हत्या, स्कूल के पास खंडहर में मिली रक्तरंजित लाश
Sun, 01 Dec 2019 09:50 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 01 Dec 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर एसएसपी व अन्य पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के गांव खां के गढ़ में शनिवार की सुबह घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्कूल के समीप खंडहर में 17 वर्षीय किशोरी का रक्तरंजित शव मिला। किसी ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। किशोरी शौच के लिए खेत की ओर गई थी। देर तक घर नहीं लौटने पर खोजबीन के दौरान घटना का पता चला।
वारदात से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। लोग शव नहीं उठने दे रहे थे। पुलिस ने उन्हें शांत कराया। मौके पर एसएसपी ने भी पहुंचकर पड़ताल की। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक जांच टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
धारदार हथियार से काटा गया गला
गांव खां के गढ़ निवासी किसान हरिओम ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री गौरी सुबह शौच के लिए घर से गई थी। देर तक जब वापस नहीं आई तो परिवारवालों ने ढूंढना शुरू किया। इस दौरान गांव के बाहर स्कूल के पास खंडहर में गौरी का शव मिला। गले पर धारदार हथियार से काटे जाने के जख्म थे।

Trending Videos
ग्रामीणों की सूचना पर एसपी रवि कुमार, क्षेत्राधिकारी अछनेरा नम्रता श्रीवास्तव मय फोर्स पहुंच गए। घटना पर गांववालों का गुस्सा फूट पड़ा। वे पुलिस को शव नहीं उठाने दे रहे थे। लोगों का गुस्सा देख मौके पर और फोर्स बुला ली गई। बाद में पुलिस अफसरों ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी।
एसएसपी ने गठित की जांच टीमें
एसएसपी बबलू कुमार, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ पहुंचे। टीमों ने घटनास्थल से लेकर युवती के कपडों आदि की जांच की। एसएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने काफी दूर तक खेतों में सर्च ऑपरेशन किया। पर, उन्हें कोई सुराग नहीं मिल सका है।