{"_id":"62fcd503f9e0564f4218a50c","slug":"minor-girl-kidnapped-sexually-assaulted-in-guest-house-govardhan-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: राजस्थान की नाबालिग छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, गेस्ट हाउस में दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: राजस्थान की नाबालिग छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, गेस्ट हाउस में दिया वारदात को अंजाम
Wed, 17 Aug 2022 05:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 17 Aug 2022 05:16 PM IST
सार
गेस्ट हाउस में सामूहिक दुष्कर्म के दौरान छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर पड़ोस के कमरों में रुके अन्य लोगों ने छात्रा की मदद की, जिसके बाद परिजन गोवर्धन पहुंच गए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के गोवर्धन में राजस्थान की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना की जानकारी उस समय हुई जब गेस्ट हाउस में मौजूद लोगों ने छात्रा की चीख पुकार सुनी। लोगों की मदद से छात्रा ने अपने परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद परिजन गेस्ट हाउस पहुंच गए, जिसके बाद परिजन पीड़ित छात्रा के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि 16 वर्षीय बेटी बुधवार को घर से राजकीय विद्यालय में पढ़ने जा रही थी। स्कूल जाते समय बाइक सवार गोविंदा, राहुल व एक अन्य ने छात्रा को अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपी छात्रा को गोवर्धन के एक गेस्ट हाउस में लेकर पहुंचे। यहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। छात्रा की चीख पुकार सुनकर पड़ोस के कमरे में ठहरे यात्रियों ने छात्रा की मदद मांगी। यात्रियों की मदद से छात्रा ने फोन कर अपने परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि डीग क्षेत्र की छात्रा परिजनों के साथ थाने आई थी। सामूहिक दुष्कर्म की घटना बता रहे थे। मामला डीग थाने से सम्बंधित है। गोवर्धन पुलिस भी पीड़िता की सूचना पर मामले जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन