फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor girl jumped from roof of the orphanage in agra

आगरा: अनाथालय में युवती ने की जान देने की कोशिश, दुष्कर्म-छेड़छाड़ का आरोप

Fri, 04 Oct 2019 04:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Oct 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
minor girl jumped from roof of the orphanage in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
यमुना पार क्षेत्र के एक अनाथालय में रह रही युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसका पता गुरुवार दोपहर को आश्रम की छत से पीड़िता के यमुना में छलांग लगाने पर चला। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


उसने अनाथालय में ही रह रहे दो किशोर और एक कर्मचारी पर आरोप लगाया है। पुलिस ने आश्रम प्रबंधक की ओर से नामजद केस दर्ज कर लिया  है। प्रबंधक का कहना है कि किशोरी मानसिक रूप से परेशान है। उसका उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


युवती 18 साल की है, 13 साल से अनाथालय में रह रही है। यहां उसके तीन भाई और एक बहन भी रहते हैं। गुरुवार सुबह 11 बजे उसे युवती आश्रम की छत पर जाते हुए भाई ने रोका और कमरे में ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर एक बजे वह निकली और छत पर जाकर यमुना में छलांग लगा दी। रेत पर गिरने से उसके सिर में चोट आई। इसके बाद फिर से कूदने जा रही थी तो वहां सफाई करा रहे एनजीओ से जुड़ी युवती को देखकर उसे दुष्कर्म की बात बताई। 

उस युवती की सूचना पर पीड़िता को लेडी लॉयल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां एसपी सिटी प्रशांत वर्मा और सीओ छत्ता उदयराज सिंह के पहुंचने पर उसने  बताया कि अनाथालय के दो किशोर और एक कर्मचारी उसके कई बार दुष्कर्म कर चुके हैं। उदयराज सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। नामजद आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed