फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minor Girl Intemate Picture Send To Brother Blackmail For Money Etah Crime News

एटा: भाई को भेजे नाबालिग बहन के अंतरंग फोटो, ब्लैकमेल कर मांगे डेढ़ लाख रुपये, गिरफ्तार

Sun, 13 Jun 2021 11:54 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 13 Jun 2021 11:54 AM IST
सार

एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी की गंदे वीडियो और फोटो के माध्यम से परिजनों को ब्लैकमेल कर डेढ़ लाख रुपये मांगे गए थे। बाद में वीडियो वायरल कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Minor Girl Intemate Picture Send To Brother Blackmail For Money Etah Crime News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जनपद में थाना मलावन क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के गंदे फोटो-वीडियो के माध्यम से 1.50 लाख रुपये मांगे गए। रकम नहीं देने पर आरोपी ने फोटो-वीडियो वायरल कर किए। किशोरी के भाई ने मुकदमा दर्ज करा दिया। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


एक वीडियो भेजकर मांगे थे रुपये
किशोरी के भाई का आरोप है कि हितेश कुमार निवासी दतौली ने उसकी नाबालिग बहन के किसी तरह अंतरंग फोटो-वीडियो ले लिए। इसके बाद वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल करने लगा। एक वीडियो भेजकर एक लाख 50 हजार रुपये मांगे। इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई तो हितेश ने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

विज्ञापन

फर्जी फेसबुक आईडी भी बनाई

आरोप है कि बहन के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी भी बना ली। पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर पर शुक्रवार देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया और शनिवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने और फर्जी फेसबुक आईडी बनाने की बात कबूली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में पेश किया गया, जहां जेल भेज दिया
इस प्रकरण में एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी की गंदे वीडियो और फोटो के माध्यम से परिजनों को ब्लैकमेल कर डेढ़ लाख रुपये मांगे गए थे। बाद में वीडियो वायरल कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed