{"_id":"5f06d8d28ebc3e63aa7c9c3d","slug":"minor-girl-hostage-after-kidnapped-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर बनाया बंधक, दुष्कर्म की कोशिश, पीड़ित को थाने जाने से रोकने के लिए बुलाई पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को अगवा कर बनाया बंधक, दुष्कर्म की कोशिश, पीड़ित को थाने जाने से रोकने के लिए बुलाई पंचायत
Thu, 09 Jul 2020 02:14 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 09 Jul 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित (सांकेतिक तस्वीर )
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जिले में शर्मनाक मामला सामने आया है। फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को तीन जून की रात अगवा कर लिया गया। किरावली में रातभर उसे बंधक बनाए रखा। दुष्कर्म की कोशिश की गई।
विज्ञापन
किशोरी की तलाश करते हुए पहुंचे घरवालों ने दूसरे दिन उसे मुक्त कराया। वहीं आरोपियों ने पीड़ित को थाने जाने रोकने से पंचायत का भी सहारा लिया। बुधवार को पांचवें दिन थाना सीकरी में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
छत पर सो रही थी किशोरी
किशोरी के पिता ने बताया कि तीन जून की रात 15 वर्षीय पुत्री छत पर सो रही थी। गांव के ही दो युवक छत से उसे जबरन कार से अगवा कर ले गए। रातभर बंधक रखकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई।
विज्ञापन
सुबह चार बजे इसकी जानकारी होने पर परिवारीजन खोजबीन में जुटे। तब किशोरी के किरावली में बंधक होने की जानकारी हुई। शिकायत करने थाने जाने की कोशिश की, तो पंचायत बुलाकर राजीनामा करा दिया गया।
बुधवार को पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर दी। इस पर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। एसओ ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है।
बुधवार को पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर दी। इस पर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। एसओ ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है।