{"_id":"5de53d468ebc3e547429751e","slug":"minor-girl-got-pregnant-after-sexually-abused-by-cousins-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#KabTakNirbhaya: तहेरा भाई डरा धमकाकर करता रहा किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#KabTakNirbhaya: तहेरा भाई डरा धमकाकर करता रहा किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
Tue, 03 Dec 2019 12:26 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जनपद में शर्मनाक मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के साथ उसका तहेरा भाई डरा धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। किशोरी चार माह की गर्भवती हो गई तो परिजनों को घटना का पता चला। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपने ही चाचा की बेटी के साथ डरा धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। पीड़ित किशोरी गर्भवती हो गई, लेकिन डर की वजह से चार महीने तक इस बात को वो दबाए रही। परिजनों को भी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
युवक को जब इस बात की जानकारी हुई तो वो भी बचने का तरीका ढूंढने लगा, लेकिन किशोरी के गर्भवती होने का पता आखिरकार घरवालों को चल गया। जब किशोरी से जानकारी ली तो उसने रिश्तेदार युवक का नाम बताया।

आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
आरोपी का नाम सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। सोमवार शाम को शिकायत लेकर परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर कोतवाली पीआर शर्मा ने बताया कि आरोपी किशोरी का तहेरा भाई है, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
इंस्पेक्टर कोतवाली पीआर शर्मा ने बताया कि आरोपी किशोरी का तहेरा भाई है, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।