फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor girl gang raped by two youth in restaurant

किशोरी को रेस्टोरेंट में ले गया दोस्त, फिर गैंगरेप कर बनाया वीडियो

Mon, 02 Jul 2018 11:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 02 Jul 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
minor girl gang raped by two youth in restaurant
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि दोस्त उसे रेस्टोरेंट में ले गया, जहां दोस्त और उसके साथी युवक ने उससे गैंगरेप किया। 
विज्ञापन


मोबाइल से वीडियो क्लीपिंग बना ली। अब वीडियो वायरल करने और तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी दे रहा है। पीड़ित किशोरी ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस में शिकायत की है।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी की दोस्ती मोहल्ले के एक युवक से थी। दोनों अक्सर अकेले में मिलने जाते थे। आरोप है कि पिछले दिनों युवक उसे जगदीशपुरा के एक रेस्टोरेंट में ले गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया बेहोश

वहां उसका दोस्त भी साथ गया था। दोनों ने उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी। जिसे पीने के बाद किशोरी बेहोश हो गई। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान मोबाइल से वीडियो क्लीपिंग भी बना ली। 

कुछ देर बाद होश में आई तो किशोरी को इसका पता चला। किशोरी ने विरोध किया तो दोस्त और युवक रेस्टोरेंट में छोड़कर भाग गए। किशोरी ने घर आकर घटना की जानकारी दी। 

आरोपी युवक ने फोन कर पीड़िता से कहा कि अगर पुलिस से शिकायत करेगी तो वीडियो वायरल कर देगा। किशोरी को दिलासा दिया कि वो शादी उसी से करेगा। वहीं घटना के बाद से किशोरी दहशत में हैं। 

आरोपी ने तेजाब डालने की धमकी दी है। इससे किशोरी घर से बाहर नहीं निकल रही है। सोमवार को परिजनों ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत की। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed