फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor girl found dead behind inter college in mathura

मथुरा में किशोरी की हत्या: भागवत कथा में प्रसाद लेने गई थी, फिर नहीं लौटी, प्लॉट में पड़ा मिला शव

Sat, 29 Jan 2022 11:10 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Jan 2022 11:10 AM IST
सार

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में 15 साल की किशोरी की हत्या कर दी गई। उसका शव खाली प्लॉट में पड़ा मिला। उसके चेहरे पर ईंट से वार किए गए हैं। गला भी घोंटा गया। 

विज्ञापन
minor girl found dead behind inter college in mathura
प्लॉट में पड़ा किशोरी का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र में लापता किशोरी की उसके दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या करके शव को प्लॉट में फेंक दिया गया। हत्यारों ने उसके चेहरे और शरीर पर भी ईंटों से वार किए। किशोरी शुक्रवार शाम को घर के पास एक विद्यालय में चल रही भागवत कथा के भंडारे में प्रसाद लेने गई थी। उसके बाद घर नहीं लौटी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने दुष्कर्म की आशंका जताई है।

विज्ञापन

चौमुंहा क्षेत्र की रहने वाली 15 साल की किशोरी घर के पास एक विद्यालय में चल रहे भंडारे में शुक्रवार को भंडारे का प्रसाद लेने गई। देरशाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की। रात 12 बजे तक परिजन तलाश करते रहे। शनिवार सुबह प्लॉट में गोबर डालने गई महिला ने शव देखा तो दंग रह गई। इसके बाद भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंची थाना जैंत पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। 
विज्ञापन

ग्रामीणों में काफी गुस्सा था, पुलिस ने किसी तरह उनको समझाया। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या होना आया है। पुलिस को प्राथमिक जानकारी मिली है कि हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग का कारण है। दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए मृतका की स्लाइड भी बनवाई गई है। पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के मध्य डॉक्टरों के पैनल से करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया 
पांच भाई और बहनों में किशोरी सबसे छोटी थी। हत्या होने की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस वारदात से काफी उबाल है। पुलिस भी प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या होना बता रही है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। यह युवक अपनी बहन के यहां रहकर कचौड़ी की दुकान लगाता है। उसका इस किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। हिरासत में आए युवक ने पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी दी है। किशोरी की हत्या में कोई परिवार का सदस्य भी शामिल हो सकता है।

पुलिस सुरक्षा में किया अंतिम संस्कार
किशोरी की हत्या से उबाल को देखते हुए पुलिस ने पूरी एहतियात बरती। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस सुरक्षा में उसका अंतिम संस्कार कराया गया, वहीं शनिवार की सुबह से उसके आवास और आसपास भी पुलिस बल मुस्तैद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed