फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor girl dies after falling from 10th floor of district hospital etah

शोहदे से परेशान किशोरी ने निर्माणाधीन मैटरनिटी विंग की चौथी मंजिल से कूद कर दी जान

Tue, 27 Oct 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Oct 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
minor girl dies after falling from 10th floor of district hospital etah
खुशी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शोहदे से परेशान होकर सोमवार की दोपहर डेढ़ बजे एक किशोरी ने जिला अस्पताल स्थित निर्माणाधीन महिला मैटरनिटी विंग की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शोहदे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


कोतवाली नगर के मोहल्ला अवागढ़ हाउस निवासी किशोरी के पिता राजीव कुमार वशिष्ठ की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके मकान में गौरव सिंह सिकरवार पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी एमपी नगर थाना कोतवाली नगर किराए पर रहता था। उसकी हरकतों को देखकर तीन माह पूर्व उससे मकान खाली करा दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद एमपी नगर में किराए पर रहने लगा। मकान खाली कराने के बाद भी गौरव उनकी 15 वर्षीय पुत्री खुुशी को लगातार परेशान कर रहा था। इससे तंग आकर बेटी ने जिला अस्पताल में सोमवार की दोपहर निर्माणाधीन महिला मैटरनिटी विंग की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी ने शोहदे से परेशान होकर जिला अस्पताल में निर्माणाधीन मैटरनिटी विंग की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की है। पिता की ओर से गौरव नामक युवक के खिलाफ तहरीर दी है, मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। -ओपी सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed