{"_id":"5dbd69b28ebc3e01794210c8","slug":"minor-girl-creates-ruckus-for-live-with-boyfriend-in-police-station-shikohabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाली उम्र में हुआ प्यार, फिर किशोरी ने पकड़ी ऐसी 'जिद', थाने लेकर पहुंचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाली उम्र में हुआ प्यार, फिर किशोरी ने पकड़ी ऐसी 'जिद', थाने लेकर पहुंचा परिवार
Sat, 02 Nov 2019 05:04 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 02 Nov 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक किशोरी प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। मामला थाने तक पहुंच गया, जहां जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। थाने के बाहर काफी देर तक भीड़ लगी रही। बाद में दोनों के परिजन समझाबुझा कर युवती को घर ले गये।
शिकोहाबाद के एक मोहल्ला निवासी किशोरी और किशोर के बीच प्रेम संबंध हो गए। दोनों चोरी-छिपे एक-दूसरे से मिलने लगे। किशोरी प्रेमी के साथ ही रहने के लिए अड़ गई। मामला बढ़ता देख परिजनों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी।
परिजन किशोरी को लेकर थाना आए। थाने के बाहर किशोरी और उसके प्रेमी के परिवार के लोग भी पहुंच गए। सभी लोग किशोरी को घर जाने के लिए मना रहे थे, लेकिन किशोरी किसी भी कीमत पर मानने को तैयार नहीं थी।

आश्वासन पर मानी किशोरी
किशोरी एक ही बात पर अड़ी थी कि वो प्रेमी के साथ ही रहेगी। पुलिस ने भी किशोरी को समझाया, लेकिन किशोरी पर प्रेमी का भूत इस कदर सवार था कि वो अपने मां-बाप और भाई व रिश्तेदारों की बात सुनने को तैयार नहीं हुई।
पुलिस ने उसे नारी निकेतन भेजने का भी डर दिखाया, फिर भी उसने किसी की नहीं सुनी। बाद में किशोरी और उसके प्रेमी के परिजन दोनों ने शादी करने पर सहमति बनाई। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की होने के बाद दोनों की शादी करा दी जाएगी।
इस आश्वासन के बाद ही किशोरी घर जाने को तैयार हुई। हालांकि इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। किशोरी के परिजनों ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है