फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor girl committed suicide due to molestation in etah

Etah: छेड़छाड़ से परेशान नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Sat, 29 Oct 2022 06:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Oct 2022 06:53 PM IST
सार

मृतका के भाई ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि गांव का ही युवक कई दिनों से किशोरी को परेशान कर रहा था। विरोध करने पर हत्या करने की धमकी भी दी थी। 

विज्ञापन
minor girl committed suicide due to molestation in etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के निधौली कलां थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी ने छेड़छाड़ से परेशान होकर मकान के दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदा लगाकर शुक्रवार को जान दे दी। किशोरी के भाई ने गांव के ही युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

 
किशोरी के भाई का कहना है कि गांव का ही नीतेश बहन को करीब दो माह से छेड़छाड़ कर परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत बहन ने माता-पिता और मुझसे की थी। इसको लेकर नीतेश को डांटा भी था, इसके बाद भी वह बहन को परेशान करता रहा। 

विज्ञापन

खेत पर गए थे परिवार के सदस्य

आरोप है कि छेड़छाड़ से तंग आकर किशोरी ने शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे मकान के दूसरी मंजिल के बरामदे में लगे पंखा के कुंडे में रस्सी का फंदा डालकर जान दे दी। बताया कि शुक्रवार को सुबह से ही परिवार के सभी सदस्य खेतों में काम करने चले गए थे, इसके बाद शाम को घर लौटे तो बहन फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के भाई से की थी दोस्ती 

किशोरी के भाई ने बताया कि बहन इंटरमीडिएट में पढ़ती थी। नीतेश ने पहले मेरे साथ दोस्ती कर ली और अपने साथ हरियाणा में नौकरी कराने के लिए ले गया था। दोस्ती होने के चलते घर में आना जाना होने लगा था। इसी बीच आरोपी बहन पर गलत नजर रखने लगा। 

जान से मारने की दी थी धमकी 

आरोपी ने दिवाली पर भी छेडछाड़ की गई थी। भाईदूज वाले दिन बहन ने बताया था कि नीतेश ने छेड़छाड का विरोध करने पर हत्या करने की धमकी दी थी। इसके बाद आरोपी को फोन किया तो वह जान से मारने की धमकी देकर गाली गलौज करने लगा 

आरोपी युवक की तलाश 

एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि किशोरी के भाई की तहरीर पर आरोपी नीतेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी फरार है, उसकी तलाश में पुलिस लगाई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed