{"_id":"635d2918f6f9b20b7c2890b9","slug":"minor-girl-committed-suicide-due-to-molestation-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etah: छेड़छाड़ से परेशान नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: छेड़छाड़ से परेशान नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Sat, 29 Oct 2022 06:53 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 Oct 2022 06:53 PM IST
सार
मृतका के भाई ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि गांव का ही युवक कई दिनों से किशोरी को परेशान कर रहा था। विरोध करने पर हत्या करने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के निधौली कलां थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी ने छेड़छाड़ से परेशान होकर मकान के दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदा लगाकर शुक्रवार को जान दे दी। किशोरी के भाई ने गांव के ही युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
किशोरी के भाई का कहना है कि गांव का ही नीतेश बहन को करीब दो माह से छेड़छाड़ कर परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत बहन ने माता-पिता और मुझसे की थी। इसको लेकर नीतेश को डांटा भी था, इसके बाद भी वह बहन को परेशान करता रहा।
विज्ञापन
खेत पर गए थे परिवार के सदस्य
आरोप है कि छेड़छाड़ से तंग आकर किशोरी ने शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे मकान के दूसरी मंजिल के बरामदे में लगे पंखा के कुंडे में रस्सी का फंदा डालकर जान दे दी। बताया कि शुक्रवार को सुबह से ही परिवार के सभी सदस्य खेतों में काम करने चले गए थे, इसके बाद शाम को घर लौटे तो बहन फांसी के फंदे पर लटकी मिली।
विज्ञापन