फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor boys escaped from home for looking film stars in mumbai

फिल्मी सितारों को देखने की चाहत में चार नाबालिग दोस्तों ने उठाया ये कदम

Sun, 30 Sep 2018 03:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 30 Sep 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
minor boys escaped from home for looking film stars in mumbai
प्रतीकात्मक तस्वीर
राजस्थान के झुझनूं जिले के चार दोस्त मुंबई में फिल्मी सितारों को देखने की चाहत में घर छोड़कर भाग निकले। वो घर से 82 हजार रुपए की नकदी और अपने कपड़े लेकर निकले थे। ट्रेन में बैठकर आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंच गए। यहां पार्किंग में जीआरपी कैंट की नियमित चेकिंग में चारों बच्चों से पूछताछ की गई तो वो सहम गए। बच्चों को परिवारीजनों के सुपुर्द किया गया है। 
विज्ञापन


आगरा कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर ललित त्यागी ने बताया कि झुझनूं के चिड़ाबा के रहने वाले 12 से 14 साल के किशोर सतपाल, अक्षय, आशीष और मोहित दोस्त हैं। एक ही विद्यालय में पढ़ते हैं। फिल्मों के देखने के शौकीन हैं। चारों दोस्तों ने मुंबई घूमने और फिल्मी सितारों को देखने के लिए घर छोड़ने की योजना बनाई। 
विज्ञापन


वे 28 सितंबर को ट्रेन से आगरा कैंट स्टेशन पहुंच गए। चारों दोस्त घर से 82,800 रुपए और कपड़े भी लेकर आए थे। बच्चों ने बताया कि उन्हें किसी ने बताया था कि मुंबई में फिल्मी सितारे आसानी से घूमते हुए दिखाई दे जाते हैं। इस पर वो घर से पैसा लेकर भी निकले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन की पार्किंग में बैठकर मुंबई वाली गाड़ियों की जानकारी कर रहे थे। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि चारों बच्चों की काउंसलिंग करने के बाद उनके परिवारीजनों को सूचना देकर आगरा बुलवाया गया। यहां शाम को बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

बता दें कि 25 सितंबर को नई दिल्ली के आश्रय गृह में रहने वाले दो किशोर बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को देखने के लिए भाग आए थे। ट्रेन से मुंबई जाने की फिराक में निकले थे, मगर आगरा कैंट स्टेशन को आने वाली ट्रेन में सवार हो गए। यहां रेलवे चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने उनकी काउंसलिंग की। इसके बाद उन्हें आश्रय गृह भेज दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed