{"_id":"611fa2538ebc3e799f4ad368","slug":"minister-sp-singh-baghel-said-bjp-government-is-determined-for-the-upliftment-of-dalit-and-obc","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा: दलित-पिछड़ों के उत्थान के लिए संकल्पित है भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा: दलित-पिछड़ों के उत्थान के लिए संकल्पित है भाजपा सरकार
Fri, 20 Aug 2021 06:08 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 20 Aug 2021 06:08 PM IST
सार
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश का मान-सम्मान दुनिया में बढ़ाया है।
विज्ञापन
केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर गुरुवार की देर रात मथुरा के डैंपियर नगर में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्थानीय होटल में हुए कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश का मान-सम्मान दुनिया में बढ़ाया है। भाजपा सरकार अब दलित और पिछड़ों के उत्थान के लिए संकल्पित है। यह केवल भाजपा ही कर सकती है।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री ने सभी से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दोबारा यूपी में सरकार बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया। होलीगेट भाजपा के मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल और पार्षद राजेश सिंह पिंटू के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जन आशीर्वाद यात्रा लेकर आए केंद्रीय मंत्री का हार और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
स्वागत करने वालों में महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, राजू यादव, चिंताहरण चतुर्वेदी, रामदास चतुर्वेदी, राजेंद्र पटेल, संजय हरियाणा, नेत्रपाल चौधरी, विजय शर्मा, हरिओम शर्मा राजेंद्र होरा, श्याम शर्मा, नितिन चतुर्वेदी, विवेक शर्मा, प्रयाग चौबे, मदनमोहन श्रीवास्तव, ललित अग्रवाल हैं। संचालन कृष्णमणि सूबेदार सिंह ने किया।
विज्ञापन
छाता में भी हुआ स्वागत
मथुरा से पहले केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल का स्वागत कोटवन बॉर्डर, कोसीकलां, कोकिलावन व दौताना होते हुए छाता में भाजपा नेता दिगंबर चौधरी के नेतृत्व में किया गया। प्रो. बघेल ने जनसभा में युवाओं में जागरूकता पैदा कर मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की बात कही।