फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minister Of State Raghuraj Singh Worshiped At anke bihari mandir In Mathura

Mathura: वृंदावन पहुंचे राज्यमंत्री रघुराज सिंह, बोले- श्री धाम आना राधा रानी के कृपा के बिना संभव नहीं

Tue, 06 Sep 2022 03:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Sep 2022 03:46 PM IST
सार

राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि श्री धाम वृंदावन में आना राधारानी की कृपा बिना संभव नहीं है। इसलिए वह राधारानी के प्राकट्य उत्सव के उपलक्ष्य में वृंदावन आए हैं।

विज्ञापन
Minister Of State Raghuraj Singh Worshiped At anke bihari mandir In Mathura
वृंदावन पहुंचे राज्यमंत्री रघुराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रघुराज सिंह मंगलवार को पत्नी के साथ वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने सर्वप्रथम ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना कर देश में सुख शांति की कामना की। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं के साथ पागलबाबा मंदिर गिर्राज नगर कालौनी स्थित श्री वृंदावन अंध विद्यालय पहुंचे। जहां विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे दिव्यांगों को अपने हाथों से प्रसाद खिलाया।
विज्ञापन


इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि श्री धाम वृंदावन में आना राधारानी की कृपा बिना संभव नहीं है। इसलिए वह राधारानी के प्राकट्य उत्सव के उपलक्ष्य में वृंदावन आए हैं। बांके बिहारी के दर्शनों के बाद श्री वृंदावन अंध विद्यालय समिति के संस्थापक स्वामी गोविंदानंद की कृपा से उन्हें अपने हाथों से दिव्यांगों को खाना खिलाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इसके लिए वह महाराज श्री का आभार व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन


इससे पूर्व राज्यमंत्री रघुराज सिंह का कार्यकर्ताओं ने पटुका पहनाकर जोशीला स्वागत किया। इस दौरान भाजपा मनोनीत पार्षद राहुल अधिकारी, गिर्राज नगर विकास समिति के अध्यक्ष प्रमोद गौतम, सतीश सिसोंदिया, गोपाल,राज चौधरी, विनय सक्सेना, मोनू  ठाकुर, ब्रज मोहन अग्रवाल,आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed