फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minister of State for Railways reached Agra and inspected Cantt station

आगरा पहुंचे रेल राज्यमंत्री: कैंट स्टेशन का किया निरीक्षण, बोले-आगरा-मथुरा के स्टेशनों को मेजर सर्जरी की जरूरत

Mon, 19 Feb 2024 10:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Feb 2024 10:39 PM IST
सार

आगरा पहुंचे रेल राज्यमंत्री ने कैंट स्टेशन का निरीक्षण किया। कहा कि आगरा-मथुरा के स्टेशनों को मेजर सर्जरी की जरूरत है। उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।

विज्ञापन
Minister of State for Railways reached Agra and inspected Cantt station
आगरा पहुंचे रेल राज्यमंत्री: कैंट स्टेशन का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा पहुंचे रेल राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने सोमवार की शाम आगरा कैंट स्टेशन का निरीक्षण किया। मीडिया से मुखातिब होने पर उन्होंने कहा कि आगरा-मथुरा पर्यटन नगरी है। इनके स्टेशनों को मेजर सर्जरी की जरूरत है। यहां स्तरीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी। करीब 20 मिनट निरीक्षण के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।

विज्ञापन


रेल राज्यमंत्री शाम को करीब 5 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने स्वचालित सीढ़ी, पानी, लिफ्ट की व्यवस्था देखी। यात्रियों से सुविधाओं के बारे में पूछा। इसके बाद कैंटीन गए और यात्रियों से पूछा कि कैसा खाना है, गुणवत्ता ठीक है कि नहीं। लोगों ने कहा ठीक है। इसके बाद डीआरएम कार्यालय में अमृत योजना के तहत स्टेशनों के विकास कार्य की समीक्षा की। उन्होंने स्टेशनों पर साफ-सफाई और यात्रियों की सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में रेल राज्यमंत्री ने कहा कि आगरा-मथुरा स्टेशनों पर रोजाना आने वाले यात्रियों का डाटा जुटाया जा रहा है। वेटिंग एरिया, बढ़ेगा, प्लेटफार्म चौड़े होंगे। नई ट्रेनों को चलाने की भी तैयारी है। इसके आधार पर स्टेशनों को विकसित किया जाएगा। पैसेंजर ट्रेन भी बढ़ाई जाएंगी। 2014 से अब तक देशभर में 500 स्टेशनों का उद्घाटन हो गया है, 1318 स्टेशन और बनने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे स्टेशनों का विकास, नई लाइन, पुरानी योजनाएं पूरी करने के साथ यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाई जा सकेंगी। अमृत योजना के तहत आगरा और मथुरा के स्टेशनों का विकास किया जा रहा है। इसमें अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि रेल राज्यमंत्री ने यात्रियों से सेवाओं की जानकारी ली है। समीक्षा बैठक में विकास कार्यों के बारे में भी दिशा-निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed