फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minister of state atul garg inspected the district hospital mainpuri

अस्पताल में बेड पर गंदी चादर देखकर भड़के राज्यमंत्री, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

Thu, 04 Jun 2020 03:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 Jun 2020 03:46 PM IST
सार

  • राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
  • जिला अस्पताल और महिला अस्पताल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
minister of state atul garg inspected the district hospital mainpuri
राज्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री के निर्देश पर गुरुवार को मैनपुरी पहुंचे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराए जाने के निर्देश चिकित्सकों को दिए। इस दौरान सौ शैय्या अस्पताल में बेडशीट गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। 

विज्ञापन


राज्यमंत्री ने सबसे पहले जिला अस्पताल, सौ शैय्या मेटरनिटी विंग, वेंटिलेटर वार्ड का निरीक्षण किया। भर्ती मरीज महेंद्र सिंह, जितेंद्र, निहालिका राजपूत, सतेंद्र सिंह से बातचीत करके इलाज के संबंध में जानकारी ली। वेंटिलेटर वार्ड एल-2 का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि सभी आवश्यक उपकरण, ऑक्सीजन सिलिंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहना चाहिए। 
विज्ञापन



निरीक्षण के दौरान सौ शैय्या अस्पताल में गंदगी के साथ ही उन्हें बेडशीट गंदगी मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए क्वालिटी मैनेजर को चेतावनी दी। साथ ही चादर बदलने के निर्देश दिए। सीएमएस को निर्देश दिए कि कोविड अस्पताल, क्वारंटीन सेंटर और वेंटिलेटर वार्ड में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'सुरक्षा मानकों का पालन कराया जाए'

राज्यमंत्री ने कहा कि सैंपलिंग को आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, वहां पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजर, साबुन उपलब्ध रहे। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, सफाईकर्मियों से सुरक्षा मानकों का पालन कराया जाए। निरीक्षण के दौरान डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अजय कुमार पांडेय, सीएमओ डॉ. एके पांडेय, सीएमएस डॉ. आरके सागर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

राज्यमंत्री के जाने के बाद जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने सीएमओ और सीएमएस के साथ अस्पताल की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। जिलाधिकारी ने 100 सैया अस्पताल की व्यवस्थाओं पर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने महिला अस्पताल के मैनेजर को फटकार लगाई और तीन दिन में तीन महीने की प्रगति की रिपोर्ट मांगी। 

'पहले की तुलना में चार गुना ज्यादा हो रहे टेस्ट' 

निरीक्षण के बाद राज्य मंत्री ने पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने कहा कि जिले में तैयारियां संतोषजनक हैं। कुछ खामियां मिलीं, तो सुधार के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की जांच में तेजी से विस्तार हुआ है। 

प्रदेश की सभी लैबों में कोरोना टेस्ट की क्षमता में वृद्धि की गई है। अब प्रदेश में पहले की अपेक्षा चार गुना टेस्ट हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी से बचने के लिए सभी को सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed