फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minister of Housing unclaimed briefcase sensation

मंत्री के आवास के पास लावारिस ब्रीफकेस से सनसनी

Sun, 28 Dec 2014 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 28 Dec 2014 01:40 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया के आवास से चंद कदम दूर खंदारी रोड पर लावारिस ब्रीफेकस मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों ओर से ट्रैफिक को रोक दिया। बीडीएस ने जांच के बाद ब्रीफकेस खोला तो उसमें ईंट और कागजात निकले।
विज्ञापन

वाकया शनिवार सुबह 10:30 बजे का है। खत्ताघर के पास ब्रीफकेस पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ब्रीफेकस को उठाया तो वह काफी वजनी था। ब्रीफकेस में बम होने का अंदेशा होने पर पुलिस ने खंदारी की ओर से दोनों तरफ का रास्ता रोक दिया। ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। तकरीबन 35 मिनट बाद बम निरोधक दस्ता पहुंचा। दस्ते के सदस्यों ने ब्रीफकेस को चेक किया। इसके बाद ब्रीफकेस खोला तो उसमें ईंट और कुछ कागजात थे। इस दौरान एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। सीओ हरीपर्वत अशोक कुमार सिंह का कहना है कि ये किसी की शरारत प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed