फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minister of Basic Education Satish Dwivedi suspended officer and two teachers during the meeting in agra

आगरा: बैठक के दौरान बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने अधिकारी और दो शिक्षकों को किया निलंबित

Sat, 19 Sep 2020 07:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Sep 2020 07:12 PM IST
सार

  • खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ शिक्षकों से विभिन्न कामों के लिए धन की मांग करने व दुर्व्यवहार का आरोप है।

विज्ञापन
Minister of Basic Education Satish Dwivedi suspended officer and two teachers during the meeting in agra
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉक्टर सतीश द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉक्टर सतीश द्विवेदी ने शनिवार को सर्किट हाउस में मंडल के बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अकोला ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव सहित दो शिक्षकों को निलंबित करने का आदेश दिया। इनके खिलाफ विभिन्न कामों के लिए शिक्षकों से धन की मांग करने और दुर्व्यवहार करने का आरोप है। 

विज्ञापन


ओमतप्रकाश यादव के पास बरौली अहीर ब्लाक का भी प्रभार है। इसी ब्लाक के व्यायाम शिक्षक उमेश यादव और शिक्षक प्रदीप यादव को भी निलंबित किया गया है। बेसिक शिक्षा मंत्री ने बताया कि आम लोगों और जनप्रतिनिधियों से खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव सहित दोनों शिक्षकों के खिलाफ तमाम शिकायतें प्राप्त हुई। तीनों की जांच कराने के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद बाकी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


यहां तैनात हैं दोनों शिक्षक

शिकायत में कहा गया है कि दोनों शिक्षक उमेश यादव और प्रदीप यादव खंड शिक्षा अधिकारी के साथ रहते थे। शिक्षकों के कहने पर ही खंड शिक्षा अधिकारी काम करते थे। उमेश यादव प्राथमिक विद्यालय बरौली अहीर द्वितीय में प्रधानाध्यापक और प्रदीप प्राथमिक विद्यालय गंगरौआ में सहायक अध्यापक हैं। खंड शिक्षा अधिकारी व उमेश यादव समीक्षा बैठक के दौरान सर्किट हाउस के बाहर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में मंत्री ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत वरिष्ठ अधिकारियों व संबंधित विभागों से बजट लाकर स्कूलों में काम कराने के निर्देश दिए। यूनीफार्म वितरण और स्वेटर का कार्य समय पूरा कराने, सेवानिवृत्त शिक्षकों की पेंशन व जीपीएफ के लंबित प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि कहीं डायट भवन जर्जर तो प्रस्ताव भेजें, बजट दिया जाएगा। अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से संवाद करने, उनसे सहयोग लेने की बात भी कही। बैठक में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद व मैनपुरी के डायट के प्राचार्य, बीएसए मौजूद रहे।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed