{"_id":"5c65709dbdec224bc54aa7ee","slug":"minister-mahesh-sharma-slams-rahul-gandhi-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मसखरे हैं राहुल गांधी, कांग्रेस भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेती: महेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसखरे हैं राहुल गांधी, कांग्रेस भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेती: महेश शर्मा
Thu, 14 Feb 2019 07:13 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 14 Feb 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ महेश शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल के पास हेरिटेज कॉरिडोर पर ताज व्यू गार्डन का लोकार्पण और भारत के मन की बात कार्यक्रम का उद्घाटन करने आए केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी तो मसखरे नेता हैं। उनकी हरकतों का मजाक बनाया जाता है।
डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कह चुके हैं कि गले लगने और गले पड़ने का अंतर संसद में ही पता चला। राहुल गांधी को तो कांग्रेस भी गंभीरता से नहीं लेती तभी तो प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा है। नरेंद्र मोदी के सामने राहुल गांधी का कद बहुत बौना है।
डॉ. महेश शर्मा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि मोदी का कद इतना बड़ा है कि प्रतिपक्ष का कोई भी नेता उनका मुकाबला नहीं कर सकता है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि संवैधानिक सीमा में रहकर राम मंदिर बनाया जाएगा। पहले सुप्रीम कोर्ट के फैसला का इंतजार था लेकिन वहां सुनवाई में देरी होने से जनता में रोष फैला तो सरकार ने 67 एकड़ भूमि पर काम शुरू करने का प्रस्ताव दिया।

सपा बसपा गठबंधन पर निशाना
सपा और बसपा के गठबंधन के प्रश्न पर डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि यह मौकापरस्तों का बेमेल गठबंधन है। मायावती प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रही हैं। 38 38 सीटों पर दोनों पार्टी लड़ रही हैं यदि दोनों मिलकर 76 सीट भी जाती हैं तो 272 का आंकड़ा कहां से पार करेंगे।
उन्होंने मायावती को आगाह किया कि एक और गेस्ट हाउस कांड हो सकता है। अखिलेश यादव को पहले अपने परिवार को संभालने की नसीहत दी। कहा कि उनके पिता (मुलायम सिंह यादव) तो मोदी के पीएम बनने का काम रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि ‘न खाता न बही केजरीवाल कहें वही सही’ लकड़ी की हांडी दिल्ली में एक बार चढ़ गई, अब क्या होगा।
मातृ शक्ति अपना बदला लेगी
तीन तलाक के बिल के प्रश्न पर डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि तीन तलाक का बिल हिंदू या मुसलिम धर्म का मामला नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान का मामला था। तीन तलाक के नाम पर महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा था। भाजपा सरकार ने महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए कदम उठाया था लेकिन जिन लोगों ने इस बिल का विरोध किया और उन्हें मातृ शक्ति ने देखा है और वे अपना बदला लेंगी। हम दोबारा से बिल लाएंगे।