फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minister katheria annoyed from municipal commissioner

नगर आयुक्त पर बरस पड़े मंत्री कठेरिया

Sat, 22 Aug 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 22 Aug 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
minister katheria annoyed from municipal commissioner
जनसमस्याओं को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया प्रोटोकाल तोड़कर दर्जनों लोगों के साथ शुक्रवार दोपहर एक बजे अचानक नगर निगम पहुंच गए। जन शिकायतों का निस्तारण नहीं होने पर उन्होंने नगर आयुक्त को खरी-खरी सुनाई। उन पर सपा के एजेंट के रूप में कार्य करने का आरोप भी लगाया। लगभग आधा घंटे तक हाई वोल्टेज प्रदर्शन चला। प्रदर्शनकारियों ने नगर आयुक्त मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। नगर आयुक्त के जवाबों से असंतुष्ट केंद्रीय राज्यमंत्री ने उन्हें समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिन का समय दिया है। इसके बाद बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उनके निगम पहुंचते ही पहले से मौजूद उनके समर्थकों ने नगर आयुक्त मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिए। इसके बाद सभी लोग कठेरिया के नेतृत्व में धड़धड़ाते हुए नगर आयुक्त इंद्रविक्रम सिंह के कार्यालय में प्रवेश कर गए और उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। केंद्रीय मंत्री का आरोप था कि न तो भाजपा पार्षदों के वार्डों में विकास कार्य हो रहे हैं और न ही उनकी संस्तुति पर विकास कार्यों को तवज्जो दी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने लगभग 50 जनसमस्याओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए अपनी संस्तुति वाले लेटर पैड भी दिखाए। कहा कि इनमें से किसी एक शिकायत पर अमल का सबूत पेश करें। इसके लिए उन्होंने पुराने रिकॉर्ड भी खंगलवाने को कहा। नगर आयुक्त के जवाबों से असंतुष्ट कठेरिया का पारा हाई हो गया। वह नगर आयुक्त पर बरस पड़े। शिकायतों के निस्तारण के लिए 15 दिन का समय देते हुए कहा कि इसके बाद वह हजारों लोगों के साथ नगर निगम पर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, नवीन जैन, अनिल चौधरी, अर्चना अग्रवाल, हेमंत भोजवानी, शरद चौहान, ललित चतुर्वेदी, राजेश कठेरिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाड़कर फेंकी सूची
मंत्री की मांग पर नगर आयुक्त ने पिछले एक साल के दौरान नगर निगम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कराए गए विकास कार्यों की सूची दी। इस पर वह उखड़ गए। इस सूची में कई ऐसे कार्य थे, जिनको उनकी संस्तुति पर कराया जाना अंकित था। यह देखकर उनका पारा हाई हो गया और खुद खड़े हो गए। नगर आयुक्त को भी उन्होंने खड़ा होने को कहा। इसके बाद उन्होंने वह सूची फाड़कर नगर आयुक्त की मेज पर फेंक दी।
मोदी पर टिप्पणी को लेकर उग्र हुए प्रदर्शनकारी
शिकायतों के दौरान भाजपा नेता हेमंत भोजवानी ने कठेरिया को बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने रूई की मंडी में विकास कार्यों की मांग को लेकर नगर आयुक्त को फोन किया था। इस पर नगर आयुक्त ने उनसे कहा कि मोदी से ही काम करवाओ। यह सुनकर प्रदर्शनकारी भड़क गए। उन्होंने नगर आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही उनसे माफी मांगने की भी मांग की।
साथ नजर नहीं आए पार्षद
घेराव के दौरान कुछ को छोड़कर भाजपा पार्षदों के चेहरे नजर नहीं आए। हालांकि प्रदर्शन के लिए वह शुरुआत में तो नगर निगम पहुंच गए थे लेकिन जैसे ही कठेरिया अपने समर्थकों के साथ नगर आयुक्त के कमरे में गए, लगभग सभी पार्षद वहां से गायब हो गए। वे सभी बाहर आकर खड़े हो गए। इतना ही नहीं पार्टी के पदाधिकारी भी प्रदर्शन में नजर नहीं आए। एक भी वरिष्ठ पदाधिकारी अपने मंत्री के साथ दिखाई नहीं दिया।

केंद्रीय राज्यमंत्री द्वारा संस्तुति किए गए विकास कार्यों का विवरण दिखवाया जा रहा है। अगर, पहले से पता होता तो वह इनका ब्योरा निकलवा कर रखते।
- इंद्रविक्रम सिंह, नगर आयुक्त
केंद्रीय मंत्री की मर्यादा के विपरीत कठेरिया नगर निगम पहुंचे। प्रदेश सरकार द्वारा शहर में कराए जा रहे विकास कार्यों को देखकर भाजपा बौखला गई है। यह ठीक नहीं है। डा. रामशंकर कठेरिया को प्रोटोकाल का ध्यान रखना चाहिए।
-रईसुउद्दीन कुरैशी, महानगर अध्यक्ष, सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed