फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minister giriraj singh said prosperity of the country depends on happiness of farmers

अनुच्छेद 370 पर पाक पीएम की भाषा बोल रहा कांग्रेस का कुनबा: गिरिराज सिंह

Mon, 19 Aug 2019 04:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Aug 2019 04:27 AM IST
विज्ञापन
minister giriraj singh said prosperity of the country depends on happiness of farmers
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी, चिदंबरम ही नहीं कांग्रेस का पूरा कुनबा अनुच्छेद 370 पर वही बोल रहा है जो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बोल रहे हैं। डर केवल उन्हीं लोगों को लग रहा है जो देश में तनाव फैलाना और उग्रवाद को समर्थन करना चाहते हैं।

विज्ञापन


रविवार को पत्रकार वार्ता में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो देश के लिए जरूरी है, उन मुद्दों पर केंद्र सरकार कार्य कर रही है। जनता को सरकार पर अपना भरोसा बनाए रखना चाहिए। कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाई है। लोगों की उम्मीद के अनुरूप अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में प्रतिदिन सुनवाई हो रही है।
विज्ञापन


पूरा भरोसा है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा। सामाजिक समरसता और जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बने ऐसी भावना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वीकार किया है। उम्मीद है जल्द ही इन विषयों को लेकर कानून बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को मथुरा के फरह स्थित केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान के साथ यूपी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी का निरीक्षण किया। यहां चल रही विभिन्न योजनाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने किसानों की आय को दोगुना करने के लिए कृषि के साथ अन्य विकल्प पर भी किसानों को विचार करने की अपील की।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने के लिए न केवल कृषि अपितु समन्वित कृषि के साथ पशुपालन करना होगा। इसमें भैंस, मुर्गी, बकरी पालन शामिल है। तभी किसानों की आय को दुगुना किया जा सकता है। 

केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मखदूम, फरह के केंद्रीय सभागार में अनुसूचित जाति के लिए वैज्ञानिक बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम को भी उन्होंने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब तक किसान खुशहाल नहीं होगा, तब तक देश खुशहाल नहीं होगा।

केंद्रीय मंत्री ने एक मोबाइल एप का भी उद्घाटन किया गया, जोकि बकरी पालन पर चार भाषाओं पर बनाया गया है। इस दौरान भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, विधायक पूरन प्रकाश आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed