फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minister dharmpal singh held meeting with officials in Agra reviewed animal husbandry schemes

UP: आपकी देसी गाय देती है इतना दूध... तो आपको भी सरकार देगी 15 हजार महीना, पढ़ें पूरी जानकारी

Mon, 20 Nov 2023 08:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Nov 2023 08:32 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सरकार देशी गाय पालन को बढ़ावा देने के लिए नंदनी योजना चला रही है। इसके तहत आपकी देसी गाय 12 लीटर से अधिक दूध देती है तो सरकार आपको 15 हजार रुपये महीने में देगी। 

विज्ञापन
Minister dharmpal singh held meeting with officials in Agra reviewed animal husbandry schemes
देशी गाय - फोटो : Getty

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा पहुंचे पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि स्वदेशी गायों की नस्ल सुधार के लिए प्रदेश सरकार ने प्रोत्साहन योजना पेश की है। आठ से 12 लीटर दूध देने वाली देसी गाय पर 10 हजार रुपये और 12 लीटर से अधिक दूध देने पर 15 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। उन्होंने पशुपालन व अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।

विज्ञापन


पशुपालन, दुग्ध विकास, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनैतिक पेंशन एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा स्वदेशी नस्ल गो संवर्धन के लिए 2 गाय की एक यूनिट खोल सकते हैं। 80 हजार रुपये तक अनुदान मिलेगा। निराश्रित गोवंश 31 दिसंबर के बाद सड़कों और खेतों में नहीं दिखेगा। 

विज्ञापन

इसके लिए 31 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिले में 16916 निराश्रित पशुओं के संरक्षण का लक्ष्य है। जिसके सापेक्ष अब तक 19029 पशुओं को आश्रय स्थल भेजा है। 31 दिसंबर के बाद यदि गोवंश से नुकसान हुआ तो उसकी भरपाई पशुपालक से की जाएगी। 

Minister dharmpal singh held meeting with officials in Agra reviewed animal husbandry schemes
अधिकारियों के साथ बैठक करते पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

मंत्री ने सर्दियों में गोशालाओं में भूसा, चारा, पानी, प्रकाश व ठंड से बचाव के उपायों के निर्देश दिए हैं। लंपी रोग की रोकथाम के लिए जिले में 2.42 लाख गोवंश का टीकाकरण हुआ है। 13750 गोवंश के कृत्रिम गर्भाधान का लक्ष्य है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ए मनिकन्डन, एडीएम वित्त एवं राजस्व यशवर्धन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

नंदनी योजना में 50 प्रतिशत सब्सिडी

नंदनी कृषक समृद्धि योजना में 25 दुधारू गायों की पांच यूनिट जिले में खुलेंगी। योजना पर कुल 62.50 लाख की लागत आएगी। जिसमें 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। जिले में 20 आवेदन आए हैं। निदेशालय स्तर पर लॉटरी से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। दो पशुओं के लिए केसीसी से 25 हजार रुपये प्रति पशु ऋण सहायता मिलेगी। जिले में 27332 केसीसी ऋण वितरण लक्ष्य है। 18148 फाॅर्म भरे गए हैं। 4516 पशुपालकों को ऋण मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed