फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minister Chaudhary Udaybhan Singh said Industrial cluster to be built on theme park in Agra

ताजनगरी में थीम पार्क पर बनेगा औद्योगिक क्लस्टर: राज्यमंत्री चौधरी उदयभान

Mon, 12 Oct 2020 12:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Oct 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Minister Chaudhary Udaybhan Singh said Industrial cluster to be built on theme park in Agra
राज्यमंत्री उदयभान से मिला नेशनल चैंबर का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : अमर उजाला

आगरा में 1000 एकड़ में फैले 100 मीटर चौड़े रिंग रोड किनारे स्थित थीम पार्क पर औद्योगिक क्लस्टर बनेगा। इसके लिए प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। यहां बनाए जाने वाले क्लस्टर से आगरा में विकसित औद्योगिक भूखंडों की कमी पूरी हो सकेगी। ये बातें प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने नेशनल चैंबर के प्रतिनिधिमंडल से कही।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मयूर माहेश्वरी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) को पत्र लिखकर औद्योगिक क्लस्टर बनाने के निर्देश भी जारी किए हैं। थीम पार्क योजना की अवशेष अर्जित भूमि 27 हेक्टेयर के अवार्ड करने को दिशा-निर्देश जिलाधिकारी को भी दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन



थीम पार्क योजना की भूमि पर गारमेंट हब, औद्योगिक प्रौद्योगिकी, औद्योगिक क्लस्टर, लॉजिस्टीक पार्क, वेयर हाउसेज, अंतरराष्ट्रीय स्तर का कॉन्फ्रेंस हॉल व पर्यटन गतिविधियों को अनुमन्य करने के लिए निर्णय और उसी के अनुसार योजना का लेआउट प्लॉन भी तैयार कर लिया जाए। औद्योगिक इकाईयों के लिए उद्यमियों का रजिस्ट्रेशन भी खोला जाना प्रासंगिक होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थीम पार्क स्थल की कनेक्टिविटी के लिए इनर रिंग रोड से इंटरचेंज के निर्माण के लिए भी कार्रवाई यथाशीघ्र प्रारंभ करना भी उचित होगा। वहीं, इस दौरान तय हुआ कि चैंबर राज्यमंत्री के साथ मुख्यमंत्री से भी जल्द मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल में चैंबर के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और विधिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष केसी जैन शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed