{"_id":"65e973b297aeabbffa054e86","slug":"minister-aseem-arun-said-in-agra-akhilesh-yadav-pda-factor-will-not-work-on-public-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अखिलेश यादव को मंत्री असीम अरुण की चुनौती, बोले- खुद पर भरोसा तो कन्नौज से चुनाव लड़कर देख लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अखिलेश यादव को मंत्री असीम अरुण की चुनौती, बोले- खुद पर भरोसा तो कन्नौज से चुनाव लड़कर देख लें
Thu, 07 Mar 2024 03:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 07 Mar 2024 03:51 PM IST
सार
आगरा पहुंचे मंत्री असीम अरुण ने सपा-कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि अखिलेश को खुद पर भरोसा है तो कन्नौज से चुनाव लड़कर देख लें। उनमें और राहुल गांधी में कोई फर्क नहीं है।
विज्ञापन
समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बृहस्पतिवार को भाजपा अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह महासम्मेलन कोठी मीना बाजार के मैदान में हो रहा है। इसमें शामिल होने के लिए योगी सरकार में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपा-कांग्रेस पर निशाना साधा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सपा मुखिया देश बांटने का फैक्टर चला रहे हैं, उनका यह फैक्टर चलेगा नहीं। कहा कि हम उन्हें बार-बार कह रहे हैं कि वह कन्नौज से चुनाव लड़ें, लेकिन वह अभी इसका निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा मुखिया के एक होने से जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। बीजेपी प्रदेश की सभी 80 सीटें जीत रही है। कहा कि उनका पीडीए फैक्टर चलने वाला नहीं है।
विज्ञापन