{"_id":"65619fce348eb2a7e307a5e3","slug":"mining-in-agra-tractor-trolleys-full-of-sand-running-indiscriminately-police-not-even-aware-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में खनन: धड़ल्ले से दौड़ रहे बालू से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली, पुलिस को खबर तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में खनन: धड़ल्ले से दौड़ रहे बालू से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली, पुलिस को खबर तक नहीं
Sat, 25 Nov 2023 01:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:37 PM IST
सार
सूत्रों की माने तो अवैध खनन कर राजस्थान सीमा से यूपी की सीमा में ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से परिवहन किया जा रहा है। वायरल हुए सोशल मीडिया पर वीडियो थाना शमसाबाद क्षेत्र का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
धड़ल्ले से दौड़ रहे बालू से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के शमसाबाद क्षेत्र में फर्राटा भरते हुए पांच ट्रैक्टरों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुए। इसमें पांच ट्रैक्टर दिखाई दे रहे हैं। पुलिस को वीडियो के बारे में जब जानकारी हुई। तो पुलिस ने कार्रवाई करने की बात कही। सब इंस्पेक्टर इजहार अहमद ने बताया कि जांच की जा रही है।
राजस्थान से यूपी की सीमा में दौड़ रहे थे ट्रैक्टर। सूत्रों की माने तो अवैध खनन कर राजस्थान सीमा से यूपी की सीमा में ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से परिवहन किया जा रहा है। वायरल हुए सोशल मीडिया पर वीडियो थाना शमसाबाद क्षेत्र का बताया जा रहा है। यह वीडियो किस मार्ग का है। पुलिस इस मार्ग की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
खेत में पानी भरने का ट्यूबवेल संचालक पर लगाया आरोप
शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव घड़ी मंडा निवासी संतराम प्रधान ने 6 लोगों के खिलाफ थाना शमसाबाद में शिकायत करते हुए बताया कि उसके चार बीघा आलू के खेत में गत रात्रि ट्यूबवेल चलाकर पानी भर दिया है। इससे उनकी फसल नष्ट हो गई है। किसान संतराम प्रधान निवासी गांव घड़ी मंडा के अनुसार जारौली गांव निवासी मुनमुन, पिंकू, राधेश्याम, मुकेश, भागीरथ और दीपू ने रात में अपने ट्यूबवेल को चालू कर चार बीघा आलू की फसल लबालब कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।