फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minimum temperature is increasing rapidly hot winds will now trouble Know how the weather will be

Weather News: तेजी से बढ़ रहा न्यूनतम तापमान, गर्म हवाएं अब करेंगी परेशान; जानें कैसा रहेगा मौसम

Fri, 05 Apr 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 Apr 2024 12:02 AM IST
सार

मौसम के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। सुबह ठंडी हवा तो दिन में तेज धूप परेशान कर रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले दो-तीन दिन में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

 

विज्ञापन
Minimum temperature is increasing rapidly hot winds will now trouble Know how the weather will be
ताजमहल पर तेज धूप व गर्मी से परेशान दिखे पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मौसम का मिजाज बृहस्पतिवार को कई बार बदला। सुबह ठंडी हवा थी तो दिन में तेज धूप। दोपहर बाद करीब 3 बजे बादल छाए लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। धूप की चुभती किरणों से जरूर राहत मिली। शुक्रवार को शहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस होने का आसार मौसम विभाग व्यक्त कर रहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह का मौसम सुहाना था। पूर्वाह्न 11 बजे तक सूरज की चमक तेज हो गई। बिना ग्लब्स और फेसमास्क के दोपहिया वाहन चलाने वालों की त्वचा जलने लगी। ऐसा लग रहा था कि अधिकतम तापमान 40 पार जाएगा।
विज्ञापन


दोपहर बाद करीब 3 बजे मौसम में बदलाव हुआ। आसमान पर छाए बादलों ने सूरज को ढक लिया। हालांकि गर्मी हवा ने परेशान रखा। इधर, न्यूनतम तापमान में लगातार तीसरे दिन में वृद्धि दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की वृद्धि हुई। यह 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। अधिकतम तापमान आंशिक वृद्धि के साथ 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले दो-तीन दिन में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज का तापमान(पूर्वानुमान)
अधिकतम तापमान- 40
न्यूनतम तापमान-22
सूर्योदय- 6:05
सूर्यास्त- 6:36
एक्यूआई- 62
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed