{"_id":"621c80ab22d99457cc23efd7","slug":"mini-smart-city-control-room-being-built-in-police-line-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: अब पुलिस लाइन से होगा जाम का इलाज, 'तीसरी आंख' से सड़कों और चौराहों पर रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: अब पुलिस लाइन से होगा जाम का इलाज, 'तीसरी आंख' से सड़कों और चौराहों पर रहेगी नजर
Mon, 28 Feb 2022 01:28 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:28 PM IST
सार
पुलिस लाइन स्थित एसपी ट्रैफिक ऑफिस में मिनी स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम बन रहा है। यह मार्च में काम करना शुरू कर देगा। यहां से सड़कों और चौराहों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में अब पुलिस लाइन से शहर का यातायात नियंत्रित होगा। एसपी यातायात के कार्यालय में स्मार्ट सिटी का मिनी कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। तीसरी आंख से सड़कों और चौराहों पर नजर रखी जाएगी। यातायात नियमों के उल्लंघन पर यहीं से चालान काटा जाएगा। जाम की शिकायत पर निदान की कवायद होगी। मिनी कंट्रोल रूम मार्च के दूसरे हफ्ते में शुरू करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम नगर निगम में बना हुआ है। यहां पर अलग-अलग विभाग के कर्मचारी बैठते हैं। कैमरों की लाइव फुटेज कंट्रोल रूम में उपलब्ध होती है। यातायात नियमों के उल्लंघन, अपराधियों की पहचान से संबंधित फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराए जाते हैं। इसमें कई बार समय लग जाता है।
विज्ञापन
पुलिस सीधे फुटेज देख सके और उस आधार पर समय से प्रभावी कार्रवाई के लिए अब पुलिस लाइन स्थित एसपी यातायात के कार्यालय में मिनी कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के मिनी कंट्रोल रूम से 45 चौराहे कनेक्ट रहेंगे। इसमें कैमरों का लाइव एक बड़ी स्क्रीन पर पुलिसकर्मी देख सकेंगे।
विज्ञापन
जाम की सूचना पर पहुंचेगा फ्लाइंग स्क्वायड
एसपी यातायात अरुण चंद ने बताया कि चौराहों पर जाम लगने पर पहले स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम पर फोन किया जाता है। वहां से यातायात पुलिस को जानकारी मिलती है। इस बीच जाम की समस्या और बढ़ जाती है। स्मार्ट सिटी का मिनी कंट्रोल रूम पुलिस लाइन में बनने से जाम की शिकायत न सिर्फ सीधे उनके पास ही आएगी, बल्कि लाइव देखकर समस्या का निदान भी कराया जा सकेगा।सूचना मिलने पर फ्लाइंग स्क्वैड को तत्काल भेजा जाएगा। वाहनों का दबाव कितना है? कितनी फोर्स की जरूरत है? यह भी आसानी से दिख जाएगा। कंट्रोल रूम का कार्य शुरू करा दिया गया है। मार्च के दूसरे हफ्ते में यह काम करना शुरू कर देगा।
शिफ्ट में लगेगी ड्यूटी
एसपी यातायात ने बताया कि कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी शिफ्ट के हिसाब से लगेगी। सुबह आठ से दोपहर दो बजे, दो बजे से रात आठ बजे तक और रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक की शिफ्ट होगी। हर शिफ्ट में दो कर्मचारी रहेंगे।चालान भी काटे जाएंगे
मिनी कंट्रोल रूम से ही चालान काटने की व्यवस्था की जाएगी। वाहनों चालकों के यातायात नियमों का उल्लंघन पर पुलिसकर्मी चालान काटे जाएंगे। किसी तरह की वारदात पर भी निगरानी की जा सकेगी।यह देखा जाएगा
- शहर के चौराहों पर यातायात बाधित तो नहीं हो रहा
- अतिक्रमण और अवैध पार्किंग कहां पर हो रही है
- यातायात पुलिसकर्मी ड्यूटी पर आए हैं या नहीं
- किसने यातायात नियम का उल्लंघन किया