फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mini buses will run in rural areas, making commuting easier. Two buses will run in each section, totaling 30 buses.

Agra News: ग्रामीण क्षेत्रों में दौड़ेगी मिनी बसें, आवागमन होगा आसान, प्रत्येक खंड में चलेंगी दो बसें, कुल 30 बसें होंगी संचालित

Wed, 18 Mar 2026 02:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Mini buses will run in rural areas, making commuting easier. Two buses will run in each section, totaling 30 buses.
आगरा। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत अब जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी बसों का संचालन किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को सस्ती और सुविधाजनक परिवहन सेवाएं मिलेंगी जिससे आवागमन सुगम होगा। प्रत्येक खंड में दो बसें चलेंगी जिससे 15 खंडों में कुल 30 बसें संचालित होंगी।
विज्ञापन


मंगलवार को संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में बैठक हुई। इसमें बस संचालकों को योजना के बारे में जानकारी दी गई। बसों के संचालन से संबंधित कई पहलुओं पर चर्चा की गई। रोडवेज क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि योजना के तहत 15 से 28 सीट वाली निजी बसों को बिना परमिट चलाने की अनुमति होगी। हालांकि, ये बसें दूसरे जिलों में नहीं जा सकेंगी। संचालन के लिए बस स्वामी को प्रतिमाह 1500 रुपये शुल्क देना अनिवार्य होगा। इसके अलावा आवेदन शुल्क 2000 रुपये और जमानत राशि 5000 रुपये भी देनी होगी। प्रत्येक वाहन संबंधित गांव के दो फेरे लगाएगा। रूट का अंतिम निर्णय जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति करेगी। वाहनों की अधिकतम आयु आठ वर्ष निर्धारित की गई है। डीजल, सीएनजी या इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जा सकती हैं।
विज्ञापन

इस दाैरान संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अरुण वार्ष्णेय, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अखिलेश दिवेदी, रोडवेज के सेवा प्रबंधक तुलाराम वर्मा, रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ताज डिपो राजेश यादव और आगरा फोर्ट की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शशिरानी माैजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed