{"_id":"5ba08e5f867a557fec71c70d","slug":"millions-of-jewelry-stolen-from-ac-coach-of-telangana-express","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना एक्सप्रेस के एसी कोच से 24 लाख की चोरी, ऐसे हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेलंगाना एक्सप्रेस के एसी कोच से 24 लाख की चोरी, ऐसे हुई वारदात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
तेलंगाना एक्सप्रेस में चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना एक्सप्रेस के एसी कोच में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने रेलवे के एक रिटायर्ड अफसर को शिकार बनाया है। ट्रेन में सफर कर रहे रेलवे के सेवानिवृत्त सेक्शन इंजीनियर का सूटकेस चोरों ने उड़ा दिया।
इसमें तकरीबन 24 लाख के जेवरात, नकदी और अन्य सामान था। पीड़ित ने ट्रेन के ग्वालियर जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उनका कहना है कि रेलवे कर्मियों की मिलीभगत से ट्रेनों में चोरियां हो रही हैं।
आगरा के शहीद नगर निवासी राकेश कुमार सिन्हा रेलवे से सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वो पत्नी पूनम सिन्हा के साथ हैदराबाद में किसी समारोह में हिस्सा लेने गए थे। वहां से 16 सितंबर को तेलंगाना एक्सप्रेस से लौट रहे थे।

राकेश कुमार सिन्हा ए वन कोच में बर्थ नंबर सात और नौ पर सफर कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इटारसी स्टेशन के गुजरने के बाद वो सो गए। झांसी के पास उन्होंने देखा तो अटैची गायब थी। इस पर उन्होंने कोच कंडक्टर और स्क्वायड के सिपाहियों को जानकारी दी।
रेलवे कर्मियों पर मिलीभगत का आरोप
उन्होंने बताया कि सूटकेस में पत्नी के जेवरात के साथ कीमती साड़ियां और 16 हजार की नकदी भी थी। ग्वालियर स्टेशन पर उन्होंने जीआरपी ग्वालियर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि एसी कोच में भी चोरियां हो रही हैं। इसमें कहीं न कहीं रेलवे कर्मियों की मिलीभगत है, क्योंकि इजाजत के बिना कोई बाहरी व्यक्ति गाड़ी के रिजर्वेशन कोच में नहीं आ सकता है।