{"_id":"614b25198ebc3e976a2b3bc7","slug":"milky-s-cycle-found-in-canal-mainpuri-news-agr508597378","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूधिया की साइकिल नहर में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूधिया की साइकिल नहर में मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी/कुसमरा। थाना क्षेत्र में ग्वालियर-बरेली मार्ग पर ढढौस नहर के पास बुधवार की सुबह एक दूधिया की साइकिल मिली। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। साइकिल पर टंगे झोले में मिले कागजों के आधार पर दूधिया के परिजनों को पुलिस ने सूचना दी। नहर में डूबने की आशंका के चलते पुलिस और परिजन दूधिया की तलाश में जुटे हैं।
बुधवार की सुबह सात बजे राहगीरों ने ढढौस पुल के पास नहर में एक दूधिया की साइकिल पड़ी देखी। कुसमरा चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार ने ग्रामीणों की मदद से पानी में डूबी साइकिल को बाहर निकालवाया। साइकिल में दूध की टंकी बंधी थी। साइकिल पर एक झोला टंगा था, जिसमें मिले कागजों के आधार पर पुलिस ने पृथ्वीपुर में सूचना दी। पृथ्वीपुर के लोग मौके पर पहुंच गए और साइकिल की पहचान पृथ्वीपुर निवासी दुरेंद्र उर्फ महातिया यादव के रूप में की गई।
दुरेंद्र के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह अविवाहित थे। दूध का कारोबार कर रहे थे। वह सुबह घर से दूध लेने क्षेत्र में गए थे। परिजनों ने दुरेंद्र के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई तो पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उनको नहर में तलाश कराया, लेकिन देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चला।