{"_id":"61c8a5fc0a87cc57ad4c3e48","slug":"milk-tanker-hit-a-young-man-crossing-the-road-died-mainpuri-news-agr5191217182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रहे युवक को दूध के टेंकर ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार कर रहे युवक को दूध के टेंकर ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
मृतक कृष्ण मुरारी का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली। थाना क्षेत्र में जैथरा मोड़ के पास शनिवार की शाम सड़क पार कर रहे युवक को दूध लेकर जा रहे टैंकर ने टक्कर मार दी। घायल को जिला अस्पताल लाया गया, वहां युवक ने दम तोड़ दिया।
थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर हार खटकानी निवासी कृष्ण मुरारी (23) की बाइक में शनिवार की शाम पेट्रोल खत्म हो गया था। वह पैदल ही जैथरा मोड़ के पास स्थित पंप से पेट्रोल लेने गया था। जब वह पेट्रोल लेकर वापस गांव लौट रहा था, तभी मार्ग से गुजर रहे टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
गंभीर रूप से घायल कृष्ण मुरारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां कुछ देर बाद युवक ने दम तोड़ दिया। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव मोर्चरी में रखवाया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।